3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आम्रपाली दुबे ने तरुण हत्याकांड पर जताई अपनी चिंता, जानिए क्या कहा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आम्रपाली दुबे ने तरुण हत्याकांड पर जताई अपनी चिंता, जानिए क्या कहा

सारांश

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा किया है। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

मुख्य बातें

तरुण कुमार की हत्या से असहिष्णुता का मुद्दा उभरा है।
आम्रपाली दुबे ने इस पर अपनी चिंता व्यक्त की है।
पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
यह घटना सामाजिक जागरूकता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली का योगदान महत्वपूर्ण है।

मुंबई, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई तरुण हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आम्रपाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तरुण की तस्वीर के साथ उस घटना का उल्लेख किया है, जिसमें लिखा है, "दिल्ली के उत्तम नगर में दो परिवारों के बीच झगड़े में 25 वर्षीय तरुण कुमार की जान चली गई। बताया गया है कि होली के दौरान एक 11 वर्षीय लड़की द्वारा फेंका गया पानी का गुब्बारा एक मुस्लिम महिला पर गिर गया, जिसके बाद झड़प हुई। इस मामले में पुलिस ने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।"

आम्रपाली ने इस स्टोरी के साथ लिखा, "यह तो 'असहिष्णुता' का असली चेहरा है। ओम शांति।" इस स्टोरी को देखकर लोगों ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।

आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा में एक प्रमुख नाम हैं और वे इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उनका जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था।

आम्रपाली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2014 में आई फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' से की। वे अपनी खूबसूरती, स्क्रीन प्रजेंस और शानदार डांस मूव्स के कारण 'भोजपुरी क्वीन' के नाम से जानी जाती हैं।

आम्रपाली ने भोजपुरी की कई सफल फिल्मों में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे और अरविंद अकेला कल्लू जैसे सितारों के साथ काम किया है।

स्क्रीन पर आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है, और इनकी केमिस्ट्री के चलते आम्रपाली ने दिनेश के साथ 25 से अधिक फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है।

-- राष्ट्र प्रेस

डीके/डीकेपी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तरुण हत्याकांड क्या है?
तरुण हत्याकांड दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन दो परिवारों के बीच झगड़े के दौरान 25 वर्षीय तरुण कुमार की हत्या की घटना है।
आम्रपाली दुबे का इस पर क्या कहना है?
आम्रपाली दुबे ने इसे असहिष्णुता का असली रूप बताते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी चिंता व्यक्त की है।
इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
आम्रपाली दुबे कौन हैं?
आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं, जो अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
इस घटना का समाज पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?
यह घटना असहिष्णुता और हिंसा की समस्या को उजागर करती है, जिससे समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले