8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से एक की जान गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से एक की जान गई?

सारांश

3 जुलाई को मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से एक बुजुर्ग की जान चली गई। यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे। जानिए इस घटना के बारे में और क्या हुआ आगे।

मुख्य बातें

बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से एक की मौत हुई।
घटना के समय भारी बारिश हो रही थी।
मृतक अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश से आए थे।
सुरक्षा उपायों की कमी के कारण यह घटना हुई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भोपाल, 3 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में अचानक टेंट के गिरने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग गुरुवार सुबह बागेश्वर धाम पहुंचे थे। आरती के दौरान बारिश हो रही थी, जिस कारण लोग टेंट का सहारा लेने लगे। सभी लोग एक स्थान पर टेंट के नीचे इकट्ठा हो गए। इसी दौरान टेंट का कुछ हिस्सा गिर गया।

इस घटना में एक बुजुर्ग की जान चली गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान श्यामलाल कौशिक के रूप में हुई है। श्यामलाल अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के गोंडा से बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए आए थे।

जानकारी के अनुसार, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 4 जुलाई को जन्मदिन है। इस अवसर पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँच रहे हैं। श्यामलाल भी अपने परिवार के साथ यहाँ आए थे।

परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने बारिश से बचने के लिए टेंट का सहारा लिया, तब लोहे का एक एंगल उनके सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बागेश्वर धाम में घटना कब हुई?
यह घटना 3 जुलाई को हुई।
मृतक की पहचान क्या है?
मृतक की पहचान श्यामलाल कौशिक के रूप में हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 दिन पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले