बंगाल में गुंडाराज: हम आतंकवादियों और घुसपैठियों से लडेंगे - राम कृपाल यादव
सारांश
Key Takeaways
- बंगाल में गुंडाराज की समस्या पर राम कृपाल यादव का बयान।
- टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए गए।
- भाजपा की घुसपैठियों और आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता।
- राज्यसभा चुनाव की सामान्य प्रक्रियाएं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना।
पटना, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि बंगाल में अपराधियों और गुंडों का बोलबाला है।
उन्होंने आगे कहा, "टीएमसी का हर कार्यकर्ता गुंडा है। ये लोग हिंसा फैलाकर, दहशत पैदा करके और घुसपैठियों के माध्यम से सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। लेकिन ऐसा भारतीय जनता पार्टी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि चाहे जितना बलिदान देना पड़े, हम घुसपैठियों, आतंकवादियों और गुंडों के खिलाफ लड़ते रहेंगे।"
बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि ये सामान्य प्रक्रियाएं हैं। विभिन्न दलों के नेता अपने विधायकों के साथ बैठकें कर रहे हैं और रणनीतियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। तेजस्वी की बात करें तो, जो टिकने वाले नहीं हैं और जड़ से हारेंगे, उनका वोट भी हमें ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल में रहकर कौन अपना भविष्य अंधकार में डालेगा? जो लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं, वे हमारी ओर आ रहे हैं।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर राम कृपाल यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री देश में चल रही समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वे उन सभी देशों और संस्थानों के संपर्क में हैं जो समाधान कर सकते हैं, चाहे वह ईरान हो, अमेरिका हो या कोई अन्य राष्ट्र। उन्होंने कहा कि परिणाम आप देख ही चुके होंगे, हमारे जहाज, जो फंसे हुए थे, तेल लेकर आसानी से पहुंच गए हैं।
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में लाखों लोग शामिल हुए थे। ममता बनर्जी सत्ता में बने रहने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था का दुरुपयोग कर रही हैं। वे धमकाने और शासन के दुरुपयोग के माध्यम से अपनी सरकार को बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं। बंगाल के लोग समझ चुके हैं कि बंगाल आखिर क्यों विकसित नहीं हो रहा है और वहां के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।