24 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या म्यूजिक इंडस्ट्री में रिजेक्शन झेलने के बाद भी भुवन बाम ने सफलता पाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या म्यूजिक इंडस्ट्री में रिजेक्शन झेलने के बाद भी भुवन बाम ने सफलता पाई?

सारांश

भुवन बाम की कहानी एक प्रेरणा है, जब रिजेक्शन के बाद भी उन्होंने अपने सपनों को पूरा किया। जानिए कैसे उन्होंने म्यूजिक और कॉमेडी में सफलता पाई।

मुख्य बातें

भुवन बाम की मेहनत और संकल्प ने उन्हें सफलता दिलाई।
कॉमेडी और म्यूजिक दोनों में उन्हें पहचान मिली।
कोविड के दौरान भी उन्होंने वापसी की।

मुंबई, 21 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। जब मंजिल का स्पष्ट पता नहीं होता, तब कायनात भी सभी दरवाजे खोल देती है। बस एक लक्ष्य होना चाहिए। ऐसा ही कुछ कॉमेडियन, सिंगर, संगीतकार और अभिनेता भुवन बाम के साथ भी हुआ। वह बचपन में शरारती बच्चों में शामिल थे और कभी नहीं सोचा था कि वे क्या बनेंगे।

22 जनवरी को जन्मे भुवन बाम को म्यूजिक का शौक बचपन से था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बड़े होकर म्यूजिक में पहचान बना पाएंगे। उन्होंने 4 वर्ष की उम्र से क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरू किया, लेकिन शुरुआत में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। एक समय पर वे इतने परेशान हो गए कि सोचा कि क्या हर दिन एक ही लाइन रटने में लगे रहेंगे? इसलिए उन्होंने म्यूजिक छोड़ दिया, लेकिन फिर 10वीं कक्षा से पुनः क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरू किया।

म्यूजिक में करियर बनाने के लिए उन्होंने पहले गिटार लेकर रेस्तरां में गाना शुरू किया और कई बार म्यूजिक इंडस्ट्री में ऑडिशन दिए, लेकिन हर बार असफलता मिली। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें, तभी एक वायरल रिपोर्टर का वीडियो देखकर उन्होंने कॉमेडी के छोटे-छोटे वीडियो बनाना शुरू किया। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया, और फिर शुरू हुआ 'बीबी की वाइंस' का सफर।

'बीबी की वाइंस' के लिए भुवन ने कई किरदारों को प्रस्तुत किया और यूट्यूब पर भारत के सबसे अधिक सब्सक्राइबर वाले कॉमेडियन के रूप में उभरे। कॉमेडी में मिली सफलता के बावजूद संगीत कहीं खो गया। कोविड के दौरान, उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया, और कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहे, लेकिन फिर उन्होंने वेब सीरीज 'ढिंडोरा' के साथ वापसी की।

इस सीरीज में भुवन सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि सिंगर और राइटर के रूप में भी उभरे। इस सीरीज में उनके तीन गाने थे: पहला 'साजिश', दूसरा 'दीदी', और तीसरा 'बन गई जिंदगी', जिसके बाद उन्होंने 'रफ्ता-रफ्ता' और 'ख्वाबों के मेले' सहित कई म्यूजिक एलबम रिलीज किए। वेब सीरीज से पहले भी उनके सिंगल म्यूजिक एलबम रिलीज हुए थे, लेकिन वे कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाए।

भुवन ने पिछले साल 2025 में बड़े पर्दे पर कदम रखा। उन्हें करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'कुकू की कुंडली' में देखा गया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाती है कि असफलताएं भी हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।
RashtraPress
24 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भुवन बाम ने म्यूजिक में कब करियर शुरू किया?
भुवन बाम ने 4 वर्ष की उम्र से क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरू किया था।
भुवन बाम ने 'बीबी की वाइंस' कब शुरू की?
'बीबी की वाइंस' ने भुवन बाम को सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध किया।
भुवन बाम ने कितने गाने रिलीज किए हैं?
भुवन बाम ने कई गाने रिलीज किए हैं, जिनमें 'साजिश', 'दीदी', और 'बन गई जिंदगी' शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले