27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव के रुझानों से कपिल मिश्रा ने पीएम मोदी की जीत का दावा किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव के रुझानों से कपिल मिश्रा ने पीएम मोदी की जीत का दावा किया?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए बहुमत की ओर बढ़ रहा है। कपिल मिश्रा ने इसे पीएम मोदी की जीत बताते हुए सभी वर्गों का समर्थन बताया। जानिए इस चुनावी माहौल में क्या हो रहा है।

मुख्य बातें

भाजपा ने 90 सीटों पर बढ़त बनाई है।
कपिल मिश्रा ने मोदी की जीत का दावा किया।
एनडीए बहुमत की ओर बढ़ रहा है।
कांग्रेस केवल 5 सीटों पर आगे है।
जेन जेड का समर्थन मोदी के साथ है।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के नवीनतम रुझानों के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बहुमत के लिए आवश्यक 122 सीटों को स्पष्ट रूप से पार कर रही है, और भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती हुई दिखाई दे रही है। इसी दौरान, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने इसे पीएम मोदी की जीत के रूप में प्रस्तुत किया।

कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बिहार की जीत को पीएम मोदी की जीत बताया और कहा कि जनता पीएम मोदी से सीधे जुड़ रही है। उन्होंने मोदी नीति, मोदी मैजिक और मोदी मंत्र का उल्लेख करते हुए दावा किया कि समाज का हर तबका पीएम मोदी के साथ है, चाहे वह जेन-जेड, महिला या वृद्ध हो।

कपिल मिश्रा ने लिखा, "यह जीत मोदी की जीत है। जनता से मोदी जी के सीधे कनेक्ट की जीत है। मोदी नीति की जीत है। मोदी मैजिक की जीत है। मोदी मंत्र की जीत है। जेन 'जेड' हो या महिला या वृद्ध, हर कोई मोदी के साथ है।"

कपिल मिश्रा ने एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस पर भी निशाना साधा था। उन्होंने लिखा, "जो देश के खिलाफ झूठ फैलाते हैं, समाज को झूठ बोलकर जातियों में बांटते हैं, सेना पर सवाल उठाते हैं, दुश्मन देश की भाषा बोलते हैं, चुनाव आयोग के खिलाफ झूठ बोलते हैं, ऐसे सभी खानदानी पप्पूओं को देशभक्त बिहार की जनता ने सबक सिखा दिया।"

चुनाव आयोग के नवीनतम रुझानों के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बहुमत के लिए आवश्यक आंकड़े 122 को आसानी से पार कर रहा है।

रुझानों में भाजपा ने बाकी सभी पार्टियों की तुलना में बढ़त बनाई हुई है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा सर्वाधिक 90 सीटों पर आगे है। दूसरे नंबर की पार्टी नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) है, जो 82 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 28 सीटों पर आगे चल रही है।

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 20 सीटों पर आगे चल रही है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी एवं बिहार में विपक्षी महागठबंधन का प्रमुख दल कांग्रेस मात्र 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा 'हम' (सेक्युलर) और एआईएमआईएम पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह संकेत देता है कि भाजपा ने विभिन्न सामाजिक वर्गों को अपने पक्ष में किया है। हालांकि, यह भी ध्यान देने योग्य है कि मुख्य विपक्षी दलों को भी अपनी स्थिति को मजबूत करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनाव में कौन सी पार्टी सबसे बड़ी बनकर उभरी है?
भारतीय जनता पार्टी बिहार चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
कपिल मिश्रा ने पीएम मोदी को किस प्रकार से समर्थन दिया?
कपिल मिश्रा ने पीएम मोदी के समर्थन में कहा कि जेन जेड, महिलाएं और वृद्ध सभी उनके साथ हैं।
एनडीए के वर्तमान रुझान क्या दर्शाते हैं?
एनडीए वर्तमान में बहुमत के लिए आवश्यक 122 सीटों को पार कर रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले