18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार में अवैध गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बरामद हुए गैस सिलेंडर और कंटेनर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार में अवैध गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बरामद हुए गैस सिलेंडर और कंटेनर

सारांश

बिहार के मुजफ्फरपुर में अवैध गैस रिफिलिंग के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एक गैस से भरा कंटेनर और 54 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जानें इस मामले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

अवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा गिरोह पकड़ा गया।
पुलिस ने एलपीजी से भरा कंटेनर बरामद किया।
54 गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं।
गिरोह के तार नेपाल से जुड़ने की संभावना।
स्थानीय लोगों से अपील कि अवैध गतिविधियों की सूचना दें।

मुजफ्फरपुर, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में जहां लोग रसोई गैस की कमी से परेशान हैं, वहीं सोमवार की रात मुजफ्फरपुर जिले में एलपीजी गैस की अवैध रिफलिंग करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस ऑपरेशन में गैस से भरा एक कंटेनर भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में नरियार के पास अवैध रिफलिंग का एक बड़ा धंधा चल रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इस टीम में कांटी और मोतीपुर के थानाध्यक्षों के साथ मोतीपुर के सर्किल इंस्पेक्टर भी शामिल थे।

पुलिस ने नरियार के पास सड़क के किनारे एक संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क को पकड़ा, जो गैस टैंकर से छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग कर रहा था। डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि घटनास्थल से एलपीजी से भरा एक कंटेनर, एक बोलेरो, एक ऑटो (टोटो) और 54 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

स्थानीय स्तर पर डिलीवरी के लिए एक ऑटो भी जब्त किया गया है, जिसमें कई सिलेंडर लदे थे। गैस टैंकर से सिलेंडरों में गैस भरने के लिए उपयोग किए जाने वाले विशेष पाइप और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। इस दौरान पुलिस को देखकर अवैध कारोबारी और मजदूर भागने में सफल रहे। पुलिस वाहनों के रजिस्टर्ड नंबर से उनके मालिकों का पता लगाने में जुटी है।

डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने कहा कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि इस गिरोह के तार नेपाल से जुड़े हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसके पीछे संगठित गिरोह सक्रिय हैं। इस तरह की गतिविधियों पर काबू पाना बेहद आवश्यक है। पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन इसे सतत बनाए रखने की आवश्यकता है।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में अवैध गैस रिफिलिंग क्या है?
यह एक अवैध प्रक्रिया है जिसमें गैस टैंकर से सिलेंडरों में गैस भरी जाती है, जो कि कानून के खिलाफ है।
पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर एक कंटेनर, बोलेरो, ऑटो और 54 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
क्या यह गिरोह नेपाल से जुड़ा हुआ है?
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आशंका जताई है कि इस गिरोह के तार नेपाल से जुड़े हो सकते हैं।
लोग अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना कैसे दे सकते हैं?
लोग अपने क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को तुरंत दे सकते हैं।
इस घटना का स्थानीय लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
इससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि अवैध गैस रिफिलिंग खतरनाक हो सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले