10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या लोकसभा चुनाव की तरह बिहार में भी एनडीए के दावे होंगे फेल? महागठबंधन की सरकार बनेगी: प्रमोद तिवारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या लोकसभा चुनाव की तरह बिहार में भी एनडीए के दावे होंगे फेल? महागठबंधन की सरकार बनेगी: प्रमोद तिवारी

सारांश

क्या बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है? कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के अनुसार, एनडीए इस बार चुनाव में गंभीर चुनौती का सामना करेगा। जानिए उनकी भविष्यवाणियों के पीछे क्या तर्क हैं।

मुख्य बातें

प्रमोद तिवारी का दावा है कि एनडीए को हार का सामना करना पड़ेगा।
महागठबंधन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है।
भाजपा की भविष्यवाणियाँ अक्सर गलत साबित होती हैं।
बिहार की जनता ने महागठबंधन को समर्थन देने का मन बना लिया है।
महागठबंधन ने रोजगार और विकास के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है।

नई दिल्ली, 5 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने यह दावा किया है कि इस बार एनडीए को चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। उनका मानना है कि एनडीए केवल 100 सीटों तक ही सीमित रह जाएगी।

बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को होने वाली मतदान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि एनडीए के नेताओं के चेहरों पर जो चिंता की रेखाएं हैं, वह स्पष्ट रूप से दिखा रही हैं कि पहले राउंड में एनडीए की स्थिति खराब होने वाली है।

राष्ट्र प्रेस के साथ बातचीत में प्रमोद तिवारी ने कहा कि महागठबंधन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पहले राउंड में अच्छे-खासे बहुमत के साथ सीटें जीतने जा रहा है। उन्हें पूरा यकीन है कि भाजपा ने जिस तरह नीतीश कुमार को नजरअंदाज कर सिंगल इंजन की सरकार चलाई, उससे एनडीए के लिए 100 सीटों का आंकड़ा पार करना मुश्किल होगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर तिवारी ने कहा कि जब से वे आए हैं, उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियाँ कभी सच साबित नहीं हुई हैं।

भाजपा पर तंज कसते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि देशवासियों को याद है, ‘अबकी बार 400 पार’, लेकिन लोकसभा चुनाव में क्या हुआ? 400 पार तो नहीं हुआ, बल्कि घटकर 240 पर आ गए। उसी तरीके से बिहार में भी एनडीए का प्रदर्शन लगभग वही होगा। वह कह रहे हैं न 160, तो आप देख लेना, वे 80-90 के आसपास आएंगे।

कांग्रेस सांसद ने कहा है कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि अगली सरकार महागठबंधन की होगी। महागठबंधन युवाओं के रोजगार की बात कर रही है और जो वादे घोषणा पत्र में किए गए हैं, उन्हें सरकार बनने के बाद पूरा किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

वास्तव में एक संकेत है कि राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। जनता की आवाज़ को सुनना अत्यंत आवश्यक है और हमें हमेशा उनके हितों के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में चुनाव कब हो रहे हैं?
बिहार में 6 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।
महागठबंधन का नेतृत्व कौन कर रहा है?
महागठबंधन का नेतृत्व राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कर रहे हैं।
प्रमोद तिवारी ने एनडीए के बारे में क्या कहा?
प्रमोद तिवारी ने कहा कि एनडीए इस बार केवल 100 सीटों तक सीमित रह जाएगी।
भाजपा की चुनावी भविष्यवाणी का क्या हुआ?
प्रमोद तिवारी के अनुसार, भाजपा की भविष्यवाणियाँ कभी सच साबित नहीं हुई हैं।
महागठबंधन किस प्रकार के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है?
महागठबंधन युवाओं के रोजगार और चुनावी वादों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले