26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा? सम्राट, तेजस्वी, विजय सहित कई नेताओं के भविष्य का फैसला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा? सम्राट, तेजस्वी, विजय सहित कई नेताओं के भविष्य का फैसला?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को होने वाला है। 121 सीटों पर 3.75 करोड़ मतदाता 1314 उम्मीदवारों के भविष्य का निर्धारण करेंगे। क्या इस चुनाव में दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला होगा? जानिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

मुख्य बातें

पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा।
121 सीटों पर 3.75 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे।
1314 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर है।
महागठबंधन और एनडीए के बीच मुख्य मुकाबला है।
चर्चित चेहरों की किस्मत भी इस चरण में तय होगी।

पटना, 5 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के 121 सीटों के 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का निर्धारण करेंगे। इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला भी मतदाता करेंगे जो चुनावी समर में सक्रिय हैं।

पहले चरण में मतदान होने वाली 121 सीटों पर एनडीए के 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एनडीए की ओर से भाजपा के 48 उम्मीदवार, जदयू के 57, लोजपा (रामविलास) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 2 प्रत्याशी शामिल हैं।

महागठबंधन के उम्मीदवारों में राजद के 73, कांग्रेस के 24, भाकपा माले के 14, वीआईपी के 5, माकपा के 3 और भाकपा के 5 सहित इंडियन इंकलाब पार्टी (आईआईपी) के 3 उम्मीदवारों का भविष्य भी तय होगा।

इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और तेजस्वी यादव भी शामिल हैं, जिनकी किस्मत गुरुवार को मतदाता निर्धारित करेंगे।

जानकारी के अनुसार इस चरण में 14 मंत्री भी चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना और भोजपुर जिलों में मतदान होगा।

पहले चरण के मतदान में कई पार्टियों के अध्यक्षों के भविष्य भी तय होंगे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा महनार से, जबकि रालोमो के अध्यक्ष मदन चौधरी पारू से और आईआईपी के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता सहरसा से चुनावी मैदान में हैं।

इसके अलावा इस चरण में कई चर्चित चेहरों के राजनीतिक भविष्य का भी निर्धारण होगा। इनमें लोकगायिका मैथिली ठाकुर, शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव, पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब, और परसा से पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती करिश्मा राय शामिल हैं।

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच होगा। हालांकि कई क्षेत्रों में जन सुराज और एआईएमआईएम के प्रत्याशी भी पूरे जोर शोर से चुनावी मैदान में हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि यह स्पष्ट करेगा कि जनता किस दिशा में जा रही है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पहले चरण के मतदान की तारीख क्या है?
पहले चरण का मतदान गुरुवार , 5 नवंबर को होगा।
इस चुनाव में कितने उम्मीदवार मैदान में हैं?
इस चुनाव में कुल 1314 उम्मीदवार अपने राजनीतिक भविष्य के लिए मैदान में हैं।
मुख्य मुकाबला किसके बीच है?
मुख्य मुकाबला नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच है।
कौन-कौन से प्रमुख नेता चुनाव में शामिल हैं?
इस चुनाव में सम्राट चौधरी , तेजस्वी यादव और विजय सिन्हा जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं।
मतदान के लिए कौन-कौन से जिले शामिल हैं?
मतदान में मधेपुरा , सहरसा , दरभंगा , मुजफ्फरपुर , गोपालगंज , सीवान , सारण , वैशाली , समस्तीपुर , बेगूसराय , खगड़िया , मुंगेर , लखीसराय , शेखपुरा , नालंदा , पटना और भोजपुर जिले शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले