28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भाजपा का लक्ष्य: बंगाल में टीएमसी को सत्ता से हटाना, संजय सरावगी का दावा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भाजपा का लक्ष्य: बंगाल में टीएमसी को सत्ता से हटाना, संजय सरावगी का दावा

सारांश

भाजपा के बिहार अध्यक्ष संजय सरावगी ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति पर चर्चा की और टीएमसी को सत्ता से हटाने का आश्वासन दिया। उन्होंने राघव चड्ढा के राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी।

मुख्य बातें

भाजपा का लक्ष्य टीएमसी को सत्ता से हटाना है।
असम में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी।
राघव चड्ढा का हटना पार्टी के भीतर असंतोष को दर्शाता है।
बंगाल में बांग्लादेशी मुसलमानों की बढ़ती आबादी पर भाजपा ने चिंता जताई।
बिहार में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

पटना, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने आगामी राज्य चुनावों में भाजपा की स्थिति और आप सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

संजय सरावगी ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "भाजपा हर समय चुनावी तैयारियों में जुटी रहती है। हमारे कार्यकर्ता हर समय तैयार रहते हैं। इस बार पार्टी का लक्ष्य टीएमसी को सत्ता से हटाकर बंगाल में सरकार बनाना है। असम में भाजपा पहले से भी अधिक मजबूती के साथ सत्ता में आएगी। पार्टी को केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 5 में से तीन राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी।"

उन्होंने आगे कहा, "पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मुसलमानों की बढ़ती आबादी स्पष्ट रूप से दिख रही है। प्रवासियों और रोहिंग्याओं की मौजूदगी के बावजूद भाजपा के सत्ता में आने की उम्मीद है। बंगाल की जनता ऐसी स्थिति को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है और भाजपा को समर्थन मिलने की संभावना है। चुनाव परिणामों के बाद ममता बनर्जी और टीएमसी का सत्ता खोने का खतरा है।"

राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने पर संजय सरावगी ने कहा, "आप की नींव रखने वाले नेता धीरे-धीरे अरविंद केजरीवाल से दूर होते जा रहे हैं। केजरीवाल की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। इससे पहले स्वाति मालीवाल को पार्टी से निष्कासित किया गया था। आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा के बोलने पर प्रतिबंध लगाना यह दर्शाता है कि पार्टी अपने लक्ष्यों से भटक गई है।"

दरभंगा में करोड़ों का सोना लूटने पर संजय सरावगी ने कहा कि उन्होंने जानकारी मिलते ही तुरंत राज्य के गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से बात की। एसपी और डीजीपी से भी बात की गई है। प्रशासन इस पर कार्रवाई कर रहा है। बिहार में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और इस मामले में भी जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।

--आईएएनस

ओपी/वीसी

संपादकीय दृष्टिकोण

भविष्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा का विधानसभा चुनावों में क्या लक्ष्य है?
भाजपा का लक्ष्य बंगाल में टीएमसी को सत्ता से हटाना और 5 में से तीन राज्यों में एनडीए की सरकार बनाना है।
राघव चड्ढा को राज्यसभा में क्यों हटाया गया?
संजय सरावगी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के नेता धीरे-धीरे केजरीवाल से दूर हो रहे हैं, जिसका परिणाम चड्ढा को हटाने में दिखा।
बंगाल में भाजपा की स्थिति क्या है?
संजय सरावगी का कहना है कि बंगाल की जनता टीएमसी की स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेगी और भाजपा को समर्थन मिलने की उम्मीद है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले