भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल का आरोप: आम आदमी पार्टी अब 'आम लोगों की पार्टी' नहीं है

Click to start listening
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल का आरोप: आम आदमी पार्टी अब 'आम लोगों की पार्टी' नहीं है

सारांश

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि यह पार्टी अब एक व्यक्ति की पार्टी बन गई है, जो अपने मूल मुद्दों से भटक गई है। जानिए उनके बयान के प्रमुख बिंदु।

Key Takeaways

  • आम आदमी पार्टी अब 'आम लोगों की पार्टी' नहीं रही।
  • प्रवीण खंडेलवाल ने पार्टी के नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए।
  • राज्यसभा में राघव चड्ढा को हटाया गया।
  • पश्चिम बंगाल में कुशासन की स्थिति।
  • असम में विकास की सराहना की गई।

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर निशाना साधा। राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को हटाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि आम आदमी पार्टी अब 'आम लोगों की पार्टी' नहीं रह गई है, बल्कि यह एक व्यक्ति की पार्टी बन गई है।

प्रवीण ने आरोप लगाया कि पार्टी में वही लोग टिकते हैं, जो अरविंद केजरीवाल की चापलूसी करते हैं। जिन मुद्दों पर आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था, वे अब पूरी तरह से गायब हो चुके हैं। सत्ता के लालच में केजरीवाल उन सभी मूल मुद्दों को भूल चुके हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक अहंकारी व्यक्ति हैं और केवल वही लोग उनके साथ रहते हैं जो उनके इस रवैये को सहन करते हैं। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा पहले नेता नहीं हैं जिन्हें पार्टी से बाहर किया गया है, इससे पहले भी कई नेताओं को इसी तरह से हटा दिया गया है।

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की स्थिति पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी से यह स्पष्ट होता है कि राज्य की स्थिति ठीक नहीं है। ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कामों के लिए गए अधिकारियों को भी सुरक्षा नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में राज्य में कुशासन ही देखने को मिला है। प्रवीण खंडेलवाल ने दावा किया कि इसी कारण इस बार बंगाल की जनता भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाकर सत्ता सौंपेगी।

उन्होंने असम विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम विकास के रास्ते पर अग्रसर है। अपने कार्यों के आधार पर भाजपा इस बार भी राज्य में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

Point of View

NationPress
08/04/2026

Frequently Asked Questions

प्रवीण खंडेलवाल ने आम आदमी पार्टी पर क्या आरोप लगाया?
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब 'आम लोगों की पार्टी' नहीं रह गई है, बल्कि यह एक व्यक्ति की पार्टी बन गई है।
क्या राघव चड्ढा को पार्टी से बाहर निकाला गया?
हाँ, प्रवीण खंडेलवाल के अनुसार, राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया गया है।
पश्चिम बंगाल की स्थिति पर प्रवीण खंडेलवाल का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि राज्य में कुशासन है और सरकारी अधिकारियों को सुरक्षा नहीं मिल रही है।
असम विधानसभा चुनाव पर प्रवीण खंडेलवाल का क्या दृष्टिकोण है?
उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम के विकास की प्रशंसा की है।
क्या आम आदमी पार्टी के भीतर कोई और नेता भी बाहर किए गए हैं?
प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि राघव चड्ढा पहले नेता नहीं हैं जिन्हें पार्टी से बाहर किया गया है।
Nation Press