2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दीपिका कक्कड़ ने फरहाना भट्ट को मोस्ट डिजर्विंग कंटेस्टेंट बताया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दीपिका कक्कड़ ने फरहाना भट्ट को मोस्ट डिजर्विंग कंटेस्टेंट बताया?

सारांश

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले, दीपिका कक्कड़ ने फरहाना भट्ट को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताया है। जानें, क्या खास है इस जर्नी में और कौन बनेगा विजेता?

मुख्य बातें

दीपिका कक्कड़ ने फरहाना भट्ट का समर्थन किया।
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को है।
फाइनल में 5 कंटेस्टेंट बचे हैं।

मुंबई, 6 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। 24 अगस्त, 2025 को शुरू हुआ टीवी का सबसे मनोरंजक शो बिग बॉस 19 अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच चुका है।

7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा कंटेस्टेंट बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने साथ घर ले जाएगा। लेकिन इससे पहले, बिग बॉस 12 की विजेता और कैंसर से जंग जीत चुकी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने यह बताया है कि उनका पसंदीदा कंटेस्टेंट कौन है और किसे शो का विजेता होना चाहिए।

दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक अपडेट साझा किया है जिसमें उन्होंने बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट का समर्थन किया है। उन्होंने फरहाना की एक वीडियो री-पोस्ट करते हुए लिखा, "क्या जर्नी रही है फरहाना आपकी, स्ट्रोंग, निडर और नो फिल्टर, आप सबसे ज्यादा बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने की हकदार हैं।"

दीपिका के पोस्ट से यह स्पष्ट है कि वे फरहाना भट्ट को समर्थन दे रही हैं और उन्हें ही शो की विजेता देखना चाहती हैं। जिस वीडियो को उन्होंने री-पोस्ट किया है, उसमें फरहाना की जर्नी दिखाई गई है। शो में प्रवेश करते समय, फरहाना ने सलमान खान के सामने कहा था कि वे उन्हें शो की विजेता भी बुला सकते हैं। पहले तो सलमान खान उनकी आत्मविश्वास से हैरान हुए थे, लेकिन बाद में शो में उन्होंने उनकी सबसे ज्यादा क्लास ली थी।

शो के फाइनल में अभी पांच फाइनलिस्ट बचे हैं, जिनमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत बोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट शामिल हैं। फाइनल के लिए वोटिंग लाइन्स भी खोल दी गई हैं, जिससे आप अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट कर सकते हैं। शो का ग्रैंड फिनाले कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जो रात 9 बजे से शुरू होगा, जबकि कलर्स पर शो रात 10:30 बजे प्रसारित होगा।

बिग बॉस 19 के फाइनल से पहले, प्रणीत बोरे के शो जीतने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सोशल मीडिया पर प्रणीत बोरे की फोटो बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के साथ वायरल हुई थी। कुछ लोगों ने फोटो को एआई-जनरेटेड कहा, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे असली लीक फोटो बताया। खैर, शो के ग्रैंड फिनाले में एक दिन से भी कम का समय बचा है, और यह देखना होगा कि शो की ट्रॉफी किसके नाम होती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि बिग बॉस 19 ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दीपिका कक्कड़ का समर्थन दर्शाता है कि दर्शक भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के प्रति कितना भावुक हो सकते हैं। शो के ग्रैंड फिनाले की प्रतीक्षा सभी कर रहे हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि विजेता कौन बनता है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले कब है?
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होगा।
दीपिका कक्कड़ ने किस कंटेस्टेंट को सपोर्ट किया है?
दीपिका कक्कड़ ने फरहाना भट्ट को सपोर्ट किया है।
कौन-कौन से फाइनलिस्ट हैं बिग बॉस 19 में?
बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत बोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले