28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली एमसीडी की 12 सीटों पर उपचुनाव: क्या भाजपा और 'आप' में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली एमसीडी की 12 सीटों पर उपचुनाव: क्या भाजपा और 'आप' में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी?

सारांश

दिल्ली में 12 वार्डों के लिए एमसीडी उपचुनाव का मतदान चल रहा है। राजनीतिक दलों के बीच जीत के दावे किए जा रहे हैं। क्या भाजपा और आप के बीच मुकाबला होगा? जानिए इस चुनाव की ताजा स्थिति और मतदाताओं की राय।

मुख्य बातें

12 वार्डों में मतदान जारी है।
राजनीतिक दलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।
मतदाता स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वोट कर रहे हैं।
भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जबरदस्त मुकाबला है।
मतदान का माहौल शांतिपूर्ण है।

नई दिल्ली, 30 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। राजधानी दिल्ली के 12 वार्डों में एमसीडी उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही देखी जा रही है। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों में उत्सुकता बनी हुई है।

भाजपा विधायक रवि नेगी ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "मैं पहले भी इस विनोद नगर क्षेत्र में काम कर चुका हूं, जिसके बाद मुझे 7,000 वोटों के अंतर से जीत मिली। सीट खाली होने के बाद सरला चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया। वह 2012 से 2017 तक यहां की पार्षद रह चुकी हैं और बेहतरीन काम किया है। इसी को देखते हुए उन्हें टिकट दिया गया। इस सीट के साथ-साथ दिल्ली की सभी 12 सीटों पर हमारी जीत तय है।"

भाजपा नेता नसीब ने दावा किया कि 12 में से 11 सीटें भाजपा के खाते में जा सकती हैं। उन्होंने कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कम समय में जिस तरह का काम किया है, उसी का नतीजा हमें इन उपचुनावों में मिलेगा।"

वार्ड-198, विनोद नगर से भाजपा उम्मीदवार सरला चौधरी ने कहा, "मैं दूसरी बार विनोद नगर से चुनाव लड़ रही हूं। लोगों ने हमारे काम को देखा है। खासकर रवि नेगी ने भ्रष्टाचार उजागर कर जो काम किए, उसी की वजह से उन्हें भी आगे बढ़ाया गया। जनता पूरा समर्थन दे रही है। हम काम के आधार पर जीतेंगे, खोखले वादों पर नहीं। यह सीट बीजेपी की मजबूत सीट रही है और यहां कोई मजबूत विपक्ष नहीं है।"

वार्ड 76, मटिया महल से भाजपा उम्मीदवार सुनील शर्मा ने कहा, "माहौल बहुत अच्छा है और चुनाव में सबका झुकाव भाजपा की तरफ है।"

वार्ड 76, मटिया महल से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुदस्सर उस्मान अहमद ने भी अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, "यहां हमारी स्थिति बहुत अच्छी और पॉजिटिव है। यह पारंपरिक रूप से आम आदमी पार्टी की सीट है, जिसे हम बनाए रखेंगे।"

संगम विहार के मुस्लिम बहुल क्षेत्र, बंद रोड स्थित विक्रम पब्लिक स्कूल बूथ पर भी सुबह से ही मतदान जारी है। मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। एक मतदाता ने कहा, "हम अपने क्षेत्र की समस्याओं जैसे जलभराव, सफाई और ड्रेनेज की समस्या को ध्यान में रखकर वोट दे रहे हैं। पिछले कार्यकाल में ये समस्याएं दूर नहीं हुईं, इसलिए हम बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं।"

चांदनी चौक में भी मतदान जारी है। यहां एक मतदाता ने कहा, "मेरा पूरा जीवन चांदनी चौक में बीता है। हम सभी चाहते हैं कि चांदनी चौक का विकास हो।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे यह स्पष्ट है कि यह चुनाव न केवल राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन है, बल्कि जनहित की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली में उपचुनाव कब हो रहा है?
दिल्ली के 12 वार्डों में एमसीडी उपचुनाव 30 नवंबर को हो रहा है।
कौन-से प्रमुख दल इस उपचुनाव में भाग ले रहे हैं?
इस उपचुनाव में प्रमुख रूप से भाजपा और आम आदमी पार्टी भाग ले रही हैं।
मतदाता किन मुद्दों पर वोट दे रहे हैं?
मतदाता जलभराव, सफाई और ड्रेनेज जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर वोट दे रहे हैं।
क्या मतदान का माहौल शांतिपूर्ण है?
हां, मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और मतदाता उत्साह से बूथों पर पहुंच रहे हैं।
कौन सा क्षेत्र मतदान के लिए प्रमुख है?
विनोद नगर और मटिया महल जैसे क्षेत्रों में मतदान के लिए विशेष रुचि दिखाई दे रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले