9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने मादक पदार्थों के खिलाफ युद्ध छेड़ा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने मादक पदार्थों के खिलाफ युद्ध छेड़ा?

सारांश

दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की, जिसमें 1847 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। उपराज्यपाल सक्सेना ने नशा मुक्त भारत की दिशा में चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की और नागरिकों से इस मिशन में सहयोग की अपील की। क्या दिल्ली वास्तव में 2027 तक नशामुक्त हो पाएगी?

मुख्य बातें

दिल्ली पुलिस ने 1847 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए।
इस कार्रवाई का उद्देश्य नशा मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाना है।
नागरिकों की सक्रियता इस मुहिम को सफल बनाने में मददगार होगी।
उपराज्यपाल ने नशामुक्त दिल्ली का आह्वान किया।
पुलिस ने 2163 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जहांगीरपुरी, 29 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एक विशाल मादक पदार्थ नष्ट करने का कार्यक्रम आयोजित कर 1,847 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थों को नष्ट किया। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 35 करोड़ रुपए बताई गई। यह कार्यक्रम जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के निकट बायोटिक वेस्ट सॉल्यूशन्स प्रा. लि. परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा मौजूद थे।

नष्ट की गई खेप में गांजा, चरस, हेरोइन, कोकीन और प्रतिबंधित दवाइयां शामिल थीं। यह पहल नशा मुक्त भारत अभियान और ड्रग विनिष्टीकरण पखवाड़ा के तहत की गई है।

उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने कहा, “रावण दहन से पहले, मादक पदार्थों का दहन।” उन्होंने दिल्ली पुलिस के प्रयासों की सराहना की और सभी नागरिकों से 2027 तक नशामुक्त दिल्ली बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर पुलिस ने बताया कि 2025 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 1,674 मामले दर्ज किए गए और 2,163 तस्कर गिरफ्तार किए गए। साथ ही 21.5 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशा तस्करों की जानकारी गुप्त रूप से साझा करने के लिए 1933 हेल्पलाइन का उपयोग करें।

एलजी ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्‍स' पर एक पोस्ट में लिखा, "नवरात्रों के शुभ अवसर पर रावण दहन से पहले देश की एक बड़ी बुराई मादक द्रव्यों का दहन किया। आज कुल 1847 केजी मादक पदार्थों को नष्ट किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत 35 करोड़ रुपए है।"

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि दिसंबर 2022 से लेकर अब, सितंबर 2025 के बीच आठ बार, इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें लगभग 47 हजार किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया जा चुका है, जिनकी कीमत लगभग 14.5 हजार करोड़ रुपए थी। यह दिल्ली के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए दिल्ली पुलिस बधाई की पात्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि के अनुरूप तथा गृहमंत्री अमित शाह के दिशानिर्देश में दिल्ली को 2027 तक ड्रग्स फ्री बनाने की दिशा में ये प्रयास बेहद महत्वपूर्ण हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली पुलिस ने कितनी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट किया?
दिल्ली पुलिस ने 1847 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट किया।
इस अभियान का उद्देश्य क्या है?
इस अभियान का उद्देश्य नशा मुक्त भारत की दिशा में कदम उठाना है।
नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए नागरिक कैसे मदद कर सकते हैं?
नागरिक नशा तस्करों की जानकारी गुप्त रूप से 1933 हेल्पलाइन पर साझा कर सकते हैं।
उपराज्यपाल ने इस पहल के बारे में क्या कहा?
उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने नशा मुक्त दिल्ली बनाने का आह्वान किया।
दिल्ली पुलिस ने कितने तस्करों को गिरफ्तार किया?
दिल्ली पुलिस ने 2163 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले