28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या धनुरासन मोटापा घटाने में सहायक है और तनाव को कम करता है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या धनुरासन मोटापा घटाने में सहायक है और तनाव को कम करता है?

सारांश

धनुरासन एक ऐसा योगासन है जो न केवल मोटापे को कम करने में मदद करता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। जानिए इसके फायदों और सही तरीके के बारे में!

मुख्य बातें

धनुरासन मोटापे को कम करने में सहायक है।
यह मानसिक शांति प्रदान करता है।
नियमित अभ्यास से रक्त संचार बेहतर होता है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
तनाव और थकान को कम करने में सहायक है।

नई दिल्ली, २५ जून (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय योग पद्धति में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हर समस्या का समाधान मौजूद है। वर्तमान समय में मोटापा एक गंभीर समस्या बन गया है, जो कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे में धनुरासन एक प्रभावी योगासन है, जिसके नियमित अभ्यास से अतिरिक्त चर्बी घटाई जा सकती है। यह आसन शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने के साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है।

धनुरासन की मुद्रा धनुष के आकार की होती है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन पेट और पेट के किनारों पर अधिकतम खिंचाव उत्पन्न करता है।

मंत्रालय ने बताया कि नियमित रूप से धनुरासन करने से शरीर के विभिन्न हिस्सों की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायता मिलती है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाता है, बल्कि मानसिक शांति और लचीलापन भी बढ़ाता है।

धनुरासन को 'बो पोज' के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें व्यक्ति पेट के बल लेटकर अपने पैरों को पीछे खींचता है और हाथों से टखनों को पकड़ता है, जिससे पेट और छाती पर खिंचाव होता है।

आयुष मंत्रालय ने जानकारी दी है कि यह आसन पाचन तंत्र को मजबूत करने, रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने और शरीर की मुद्रा में सुधार करने में मदद करता है।

धनुरासन का नियमित अभ्यास रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जो शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति को बढ़ाता है। यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। इसके अतिरिक्त, यह तनाव और थकान को कम करने में भी सहायक है, क्योंकि यह तंत्रिका तंत्र को शांत करता है।

एक्सपर्ट ने धनुरासन का सही अभ्यास करने का तरीका बताया है। उनके अनुसार, सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और हाथों को पैरों के पास रखते हुए घुटनों को मोड़ें। मुड़े हुए घुटनों को पकड़कर रखें। अब सांस लेते हुए सीने को ऊपर उठाएं और हाथों से पैरों को खींचें। इस अवस्था में १०-२० सेकंड तक बने रहना चाहिए।

एक्सपर्ट के मुताबिक, धनुरासन का अभ्यास प्रशिक्षित योग गुरु की देखरेख में करना चाहिए, खासकर जो पहली बार इसे आजमा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों या रीढ़ की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को इसे करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है बल्कि मानसिक शांति भी लाता है। यह योगासन हमें न केवल मोटापे से लड़ने में मदद करता है, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति भी देता है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धनुरासन करने का सही समय क्या है?
धनुरासन सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा होता है।
क्या धनुरासन से वजन कम हो सकता है?
हाँ, नियमित धनुरासन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
धनुरासन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
सही मुद्रा में होना और सांस की गति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
क्या गर्भवती महिलाएं धनुरासन कर सकती हैं?
गर्भवती महिलाओं को धनुरासन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
धनुरासन करने से किस प्रकार के लाभ होते हैं?
यह आसन शरीर की लचीलापन बढ़ाता है, रक्त संचार में सुधार करता है और तनाव को कम करता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले