27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या त्रिशक्ति रणनीति से भाजपा को जीत की कुंजी मिलेगी? धर्मपाल सिंह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या त्रिशक्ति रणनीति से भाजपा को जीत की कुंजी मिलेगी? धर्मपाल सिंह

सारांश

भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने त्रिशक्ति रणनीति को पार्टी की सफलता का मुख्य आधार बताया है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और विपक्ष के षड्यंत्रों का मुकाबला करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। जानें कैसे भाजपा आगामी चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित कर सकती है।

मुख्य बातें

त्रिशक्ति रणनीति संगठन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।
बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है।
जनसंवाद से विपक्ष के झूठ का सामना किया जा सकता है।
कार्यकर्ताओं का निर्माण संगठन का विस्तार करता है।
2027 के चुनावों के लिए योजना बनाना आवश्यक है।

लखनऊ, 20 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने संगठन की त्रिशक्ति रणनीति, शक्ति केंद्र, बूथ और मंडल को भाजपा की विजय का मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र, मंडल और बूथ के बीच का संबंध एक सेतु की तरह है और इसी सक्रियता के माध्यम से संगठन बूथ स्तर पर मजबूत बन सकेगा।

धर्मपाल सिंह ने शनिवार को बाराबंकी में शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा जिलाध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष झूठ, अफवाहें और फरेब के माध्यम से जनता को गुमराह कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को संवाद के जरिए इन षड्यंत्रों का मुकाबला करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर हर मतदाता तक पार्टी का संदेश पहुँचाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जनसंवाद और त्रिशक्ति संरचना 2027 के विधानसभा चुनाव, पंचायत और शिक्षक, स्नातक एमएलसी चुनावों में भाजपा की जीत की कुंजी बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा और सामाजिक सरोकारों को जोड़ने का अभियान, जिसे बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर मनाई जाएगी।

धर्मपाल सिंह ने जोर देकर कहा कि संगठन का विस्तार निरंतर कार्यकर्ता निर्माण से होता है। ऊर्जावान, परिश्रमी और अनुशासित युवाओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करनी होगी। पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी अभियान व कार्यक्रमों से जोड़ा जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएँ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित हैं। इन योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सतत संवाद बनाए रखना आवश्यक है। भारत आज आर्थिक और सामरिक रूप से सशक्त होकर विश्व को नई दिशा देने के लिए तैयार है। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं को सजग रहकर बूथ केंद्रित रणनीति बनानी होगी और विपक्ष के हर षड्यंत्र को जनता के बीच संवाद से नष्ट करना होगा।

--- राष्ट्र प्रेस

विकेटी/डीकेपी

संपादकीय दृष्टिकोण

भाजपा की त्रिशक्ति रणनीति न केवल संगठन के भीतर की एकता को बढ़ाएगी, बल्कि चुनावी मैदान में उसकी ताकत को भी मजबूती प्रदान करेगी। चुनावी प्रक्रिया में संवाद और सक्रियता के महत्व को समझना आवश्यक है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

त्रिशक्ति रणनीति क्या है?
त्रिशक्ति रणनीति में शक्ति केंद्र, बूथ और मंडल का समन्वय शामिल है, जो भाजपा की विजय का आधार है।
धर्मपाल सिंह ने क्या निर्देश दिए?
उन्होंने प्रत्येक बूथ पर हर मतदाता तक पार्टी का संदेश पहुँचाने और विपक्ष के षड्यंत्रों का सामना करने का निर्देश दिया।
भाजपा की चुनावी जीत की कुंजी क्या है?
जनसंवाद और त्रिशक्ति संरचना भाजपा की आगामी चुनावों में जीत की कुंजी बनेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 घंटे पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले