10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा की सबसे बड़ी ताकत जमीनी कार्यकर्ता है: धर्मपाल सिंह?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा की सबसे बड़ी ताकत जमीनी कार्यकर्ता है: धर्मपाल सिंह?

सारांश

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने लखनऊ में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने बताया कि भाजपा की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाते हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी की जीत में योगदान देने की आवश्यकता है।

मुख्य बातें

जमीनी कार्यकर्ता भाजपा की ताकत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
बूथ स्तर पर सक्रिय रहना आवश्यक है।
'बूथ जीता तो चुनाव जीता' का मंत्र महत्वपूर्ण है।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।
भाजपा विकास और एकता के लिए प्रतिबद्ध है।

लखनऊ, 27 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में बक्शी का तालाब, सरोजनीनगर एवं मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है, जो बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करता है।

धर्मपाल सिंह ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों और स्थानीय जनता से संवाद बनाए रखें ताकि संगठन और जनता के बीच समन्वय और मजबूत हो। संगठन महामंत्री ने कहा कि बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति और भाजपा की जीत का आधार है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की विजय का मंत्र 'बूथ जीता तो चुनाव जीता' है, और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के पास अपने क्षेत्र के सभी वरिष्ठ, वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों तथा मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों की सूची होनी चाहिए, ताकि संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

धर्मपाल सिंह ने मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी के चल रहे अभियानों की समीक्षा की और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान, वंचित, दलित और पिछड़ों सहित समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पास उपलब्धियों का भंडार है, आवश्यकता है तो केवल उन्हें जनता तक पहुंचाने की। कार्यकर्ता सक्रिय रहकर इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। धर्मपाल सिंह ने पार्टी द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'सरदार@150 यूनिटी मार्च अभियान' की रूपरेखा पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं में राष्ट्रीय एकता, समरसता और देशभक्ति की भावना को सशक्त करेगा। इस अभियान के तहत 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें विधानसभा स्तर पर पदयात्राएं, 31 अक्टूबर को 'रन फॉर यूनिटी,' और विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता की नींव रखी, और उनका जीवन आज भी संगठन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सरदार पटेल के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए देश को विकास और एकता के मार्ग पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित होकर भारत को एकता, अखंडता और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज के सभी वर्गों के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह संगठनात्मक दृष्टिकोण पार्टी की राजनीतिक मजबूती का आधार है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत क्या है?
भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है, जो बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाता है।
धर्मपाल सिंह ने क्या कहा?
धर्मपाल सिंह ने बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और पार्टी की योजनाओं का प्रचार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सरदार@150 यूनिटी मार्च अभियान क्या है?
यह अभियान युवाओं में राष्ट्रीय एकता, समरसता और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले