क्या ईडी ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है? 140 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच

Click to start listening
क्या ईडी ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है? 140 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच

सारांश

प्रवर्तन निदेशालय ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग में चार्जशीट दायर की है। यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चैरिटेबल ट्रस्ट पर आधारित है, जिसमें करोड़ों की संपत्ति अटैच की गई है। क्या ये मामले शिक्षा क्षेत्र में फर्जीवाड़े की बढ़ती प्रवृत्ति की ओर इशारा करते हैं?

Key Takeaways

  • अल फलाह यूनिवर्सिटी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं।
  • चार्जशीट में 140 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की गई है।
  • जवान अहमद सिद्दीकी की गिरफ्तारी ने मामले को गति दी।
  • जांच में फंड्स की गड़बड़ी के सबूत मिले।
  • यह कार्रवाई शिक्षा क्षेत्र में फर्जीवाड़े के खिलाफ है।

नई दिल्ली, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अल फलाह यूनिवर्सिटी तथा इससे जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और फाउंडर जवाद अहमद सिद्दीकी और अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में प्रस्तुत की गई है।

ईडी ने इस मामले में पहले ही प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत जांच आरंभ की थी। जांच में यह बात सामने आई कि यूनिवर्सिटी से जुड़े फंड्स को अनुचित तरीके से परिवर्तित किया गया और इनके वास्तविक स्रोत को छुपाया गया।

एजेंसी का आरोप है कि ट्रस्ट ने फर्जी मान्यता का दावा कर छात्रों और अभिभावकों से फीस वसूली और करोड़ों रुपए की कमाई की, जिसे बाद में परिवार से संबंधित कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया।

ईडी ने अब तक यूनिवर्सिटी के 54 एकड़ कैंपस पर बनी इमारतों और अन्य संपत्तियों को 140 करोड़ रुपए की वैल्यू पर अटैच कर लिया है। जांच के दौरान बैंक ट्रांजेक्शंस, अकाउंट बुक्स, दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड्स की गहन पड़ताल की गई जिसमें फंड्स की गड़बड़ी और लेयरिंग (पैसे को कई परतों में घुमाना) के सबूत मिले।

एजेंसी का दावा है कि इससे कम से कम 415 करोड़ रुपए की गैरकानूनी कमाई हुई, जो छात्रों से धोखाधड़ी करके इकट्ठा की गई।

यह मामला पिछले साल नवंबर में जवाद अहमद सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद और तेज हुआ था। ईडी ने कई स्थानों पर छापेमारी की थी और नकदी तथा दस्तावेज जब्त किए थे। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी, जहां आरोपियों को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा।

ईडी ने कहा है कि जांच जारी है और अन्य संदिग्धों तथा संपत्तियों की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई शिक्षा क्षेत्र में फर्जीवाड़े और फंड्स के दुरुपयोग के खिलाफ एजेंसी की सख्त नीति का हिस्सा है।

Point of View

NationPress
12/03/2026

Frequently Asked Questions

ईडी ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ क्या चार्जशीट दायर की है?
हाँ, प्रवर्तन निदेशालय ने अल फलाह यूनिवर्सिटी और इसके फाउंडर जवाद अहमद सिद्दीकी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग में चार्जशीट दायर की है।
चार्जशीट में कितनी संपत्ति अटैच की गई है?
चार्जशीट में 140 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की गई है।
यह मामला कब शुरू हुआ?
यह मामला पिछले साल नवंबर में जवाद अहमद सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ।
ईडी की जांच के दौरान क्या सबूत मिले?
जांच के दौरान बैंक ट्रांजेक्शंस, अकाउंट बुक्स और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई जिसमें फंड्स की गड़बड़ी के सबूत मिले।
क्या ईडी की कार्रवाई शिक्षा क्षेत्र में फर्जीवाड़े के खिलाफ है?
हाँ, यह कार्रवाई शिक्षा क्षेत्र में फर्जीवाड़े और फंड्स के दुरुपयोग के खिलाफ एजेंसी की सख्त नीति का हिस्सा है।
Nation Press