27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

फरीदाबाद में 70 वर्षीय महिला से तीन युवकों ने ठगी की, आरोपियों की तलाश जारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
फरीदाबाद में 70 वर्षीय महिला से तीन युवकों ने ठगी की, आरोपियों की तलाश जारी

सारांश

फरीदाबाद के डबुआ गांव में एक 70 वर्षीय महिला ठगी का शिकार हो गईं। तीन युवकों ने उन्हें मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने रोका और सोने के कुंडल उतरवा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

मुख्य बातें

फरीदाबाद में ठगी की वारदात 70 वर्षीय महिला का शिकार तीन युवकों ने किया अपराध पुलिस ने मामला दर्ज किया सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी

फरीदाबाद, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। फरीदाबाद के डबुआ गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। महिला जब घर से कुछ ही दूरी पर स्थित मेडिकल स्टोर से दवाई लेने जा रही थीं, तब रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें मंदिर का रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया।

आरोप है कि उन युवकों ने महिला को सम्मोहित कर उनके कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। जब महिला को होश आया, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे अजनबियों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। महिला के पोते दर्शन ने बताया कि जब उनकी दादी सुबह दवाई लेने जा रही थीं, तब तीन लड़कों ने उन्हें रोका और उनके हाथ में कुछ केमिकल लगा दिया, जिससे वह सम्मोहित हो गईं। इस दौरान वे उनकी दादी से करीब 6 ग्राम का सोने का कुंडल उतरवाकर भाग गए।

घटना सुबह लगभग 09:30 बजे की है। मेडिकल स्टोर घर से केवल 10 कदम की दूरी पर है। अपराधी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और सभी पैदल थे। बुजुर्ग पीड़िता रमेश देवी ने बताया कि वह दवाई लेने जा रही थीं, तभी उन लड़कों ने उन्हें रोककर पूछा कि हनुमान मंदिर कहां है? इसके बाद उन्होंने कहा कि अम्मा, हाथ दिखाना। फिर मुझे सम्मोहित करके उन्होंने मेरे कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए और भाग गए।

डबुआ थाना के एसएचओ संग्राम सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह हमारे पास 70 वर्षीय महिला, रमेश देवी की शिकायत आई कि घर से केवल 10-15 कदम की दूरी पर तीन आदमियों ने उनके कान से सोने के दो कुंडल उतारकर भाग गए।

उन्होंने बताया कि घटना के समय बुजुर्ग महिला अकेली थीं। मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और जल्द ही सीसीटीवी फुटेज और आसपास की जांच-पड़ताल करके आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज के लिए भी एक चेतावनी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लोगों की जागरूकता इस तरह के अपराधों को रोकने में मदद कर सकती है। हमें इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला के साथ क्या हुआ?
महिला के कानों से सोने के कुंडल उतरवा लिए गए और आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है।
क्या महिला अकेली थीं?
हाँ, घटना के समय महिला अकेली थीं जब उन्हें ठगी का शिकार बनाया गया।
लोगों से पुलिस ने क्या अपील की है?
पुलिस ने लोगों से ऐसे अजनबियों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले