गौतमबुद्ध नगर में सपा की चुनावी शुरुआत, 29 मार्च को अखिलेश यादव की सद्भावना रैली

Click to start listening
गौतमबुद्ध नगर में सपा की चुनावी शुरुआत, 29 मार्च को अखिलेश यादव की सद्भावना रैली

सारांश

गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी एक बार फिर चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 29 मार्च को आयोजित सद्भावना रैली से अपनी चुनावी यात्रा का आगाज करेंगे। यह रैली कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने का मंच बनेगी।

Key Takeaways

  • सपा का चुनावी अभियान 29 मार्च से शुरू होगा।
  • रैली में किसानों और युवाओं के मुद्दे उठाए जाएंगे।
  • स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह रैली संगठन को मजबूती देगी।

गौतमबुद्ध नगर, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। समाजवादी पार्टी (सपा) एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 29 मार्च को गौतमबुद्ध नगर के दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में आयोजित होने वाली सद्भावना रैली के माध्यम से चुनावी यात्रा का आगाज करेंगे।

इस रैली के प्रति पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में भी अखिलेश यादव ने अपनी प्रसिद्ध ‘साइकिल यात्रा’ की शुरुआत गौतमबुद्ध नगर से की थी। उस यात्रा के जरिए उन्होंने उत्तर प्रदेश का व्यापक दौरा किया था, जिसका राजनीतिक परिणाम यह हुआ कि 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ और प्रदेश में सपा की सरकार बनी।

ऐसे में एक बार फिर इसी धरती से चुनावी अभियान की शुरुआत को पार्टी के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। 29 मार्च को प्रस्तावित इस सद्भावना रैली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

स्थानीय पार्टी नेताओं का कहना है कि यह रैली न केवल संगठन को मजबूत बनाएगी, बल्कि आगामी चुनावों के लिए अनुकूल माहौल भी तैयार करेगी। रैली के दौरान किसानों, युवाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाने की उम्मीद है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश सचिव सुनील चौधरी आज नोएडा में एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं।

इस बैठक में सभी गांवों और सेक्टरों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार करना और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में भीड़ जुटाने, परिवहन व्यवस्था, सुरक्षा और कार्यक्रम के सुचारू संचालन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत प्रभाव बनाने के लिए सपा का यह कदम महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Point of View

NationPress
27/03/2026

Frequently Asked Questions

सद्भावना रैली कब और कहां आयोजित की जा रही है?
सद्भावना रैली 29 मार्च को गौतमबुद्ध नगर के दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में आयोजित की जाएगी।
इस रैली में किन मुद्दों को उठाया जाएगा?
रैली में किसानों, युवाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की संभावना है।
क्या इस रैली का राजनीतिक प्रभाव पड़ेगा?
विश्लेषकों का मानना है कि यह रैली सपा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत पकड़ बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
Nation Press