26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गिरिडीह में पत्थर खदान के विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गिरिडीह में पत्थर खदान के विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली?

सारांश

गिरिडीह के दलिया गांव में एक विवादित पत्थर खदान को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। क्या यह विवाद और बढ़ेगा?

मुख्य बातें

गिरिडीह में पत्थर खदान विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली।
छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
स्थानीय प्रशासन को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है।

गिरिडीह, 11 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड स्थित दलिया गांव में मंगलवार को एक विवादित पत्थर खदान को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इस झड़प के दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूत्रों के अनुसार, यह पत्थर खदान लंबे समय से बंद थी, लेकिन हाल ही में बिहार के नवादा जिले से आए एक संचालक ने अपने लोगों के साथ खदान का संचालन शुरू कर दिया था।

स्थानीय ग्रामीणों और खदान के पुराने संचालकों ने इसका विरोध किया, जिसके परिणामस्वरूप मंगलवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट और गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में छह लोग घायल हुए, जिनमें से एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बाकी घायलों को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवादित खदान का संचालन पहले तुलसी वर्मा, राजू वर्मा और सुबोध वर्मा करते थे। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से खदान पर वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों में तनाव चल रहा था। बिहार से आए कई युवक गांव में डेरा डालकर खदान पर कब्जे की कोशिश कर रहे थे। मंगलवार को इस विवाद ने खूनी रूप ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है और गोली चलाने वालों की पहचान की जा रही है। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद दलिया गांव और आसपास के इलाकों में तनाव और सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। स्थानीय प्रशासन को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है। समाज में शांति और सहिष्णुता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गिरिडीह में क्या हुआ?
गिरिडीह के दलिया गांव में एक विवादित पत्थर खदान को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए।
घायल लोगों का उपचार कहाँ किया गया?
घायलों को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में क्या कदम उठाए?
पुलिस ने घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है और गोली चलाने वालों की पहचान की जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले