केमिस्ट पदों के लिए सरकारी नौकरी का अवसर, जल्द करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
केमिस्ट पदों के लिए सरकारी नौकरी का अवसर, जल्द करें आवेदन

सारांश

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) ने केमिस्ट के लिए 6 पदों की भर्ती की है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवार तुरंत आवेदन करें।

मुख्य बातें

सरकारी नौकरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है।
योग्यता के लिए द्वितीय श्रेणी की मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है।
उम्र सीमा 36 वर्ष है, आरक्षित श्रेणी को छूट मिलेगी।
सैलरी 56,100 से 1,44,300 रुपए प्रति महीने होगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

कोलकाता, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत हुआ है। पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) ने केमिस्ट के लिए कुल 6 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

डब्ल्यूबीपीएससी द्वारा जारी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में केमिस्ट्री में द्वितीय श्रेणी की मास्टर्स डिग्री के साथ जल विश्लेषण में दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। इसके साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रताओं का भी पालन करना होगा।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी, 2024 के आधार पर होगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 से 1,44,300 रुपए प्रति महीने होगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 210 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्तियों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर, पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। उसके बाद, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म को चेक कर सबमिट करें और भविष्य के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह राज्य के विकास में भी सहायक साबित होगी।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डब्ल्यूबीपीएससी केमिस्ट पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है।
क्या केमिस्ट पद के लिए अनुभव की आवश्यकता है?
हाँ, जल विश्लेषण में दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 210 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्तियों के लिए छूट है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 4 सप्ताह पहले
  4. 4 सप्ताह पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले