27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला गैंग पकड़ा गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला गैंग पकड़ा गया?

सारांश

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 4 पिस्टल और 30 कारतूस बरामद किए गए हैं। क्या यह गिरफ्तारी और भी बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर पाएगी? जानें पूरी जानकारी इस लेख में।

मुख्य बातें

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के दौरान 4 पिस्टल और 30 कारतूस बरामद हुए।
आरोपी का नाम सूफियान कुरैशी है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी है।
पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई से अवैध हथियारों के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा, 9 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए उसके एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। थाना दनकौर पुलिस ने सलारपुर अंडरपास के निकट छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान सूफियान कुरैशी, निवासी जनपद सम्भल, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

वर्तमान में आरोपी दिल्ली के दरियागंज क्षेत्र में रह रहा था और वहीं से हथियारों की बिक्री का कार्य कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए हैं। इनमें 4 पिस्टल .32 बोर, 30 जिंदा कारतूस .32 बोर और 6 तमंचे .315 बोर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन हथियारों को दिल्ली-एनसीआर में ऊंचे दामों पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमाता था।

सूत्रों के अनुसार, सुफियान कुरैशी एक पिस्टल को 50 से 70 हजार रुपये में बेचता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जिस गिरोह से जुड़ा है, उसकी पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश और आस-पास के राज्यों में हथियारों की सप्लाई करने का कार्य करता है।

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हथियारों के नेटवर्क से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उसके अन्य साथियों और सप्लायरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता मिलेगी। ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में हाल के दिनों में अवैध हथियारों की तस्करी के मामलों में वृद्धि देखी गई थी। जिसके कारण पुलिस ने अपने नेटवर्क को सक्रिय किया और कई टीमें आरोपी की खोज में जुट गई थीं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इससे अवैध हथियारों के नेटवर्क को तोड़ने में भी मदद मिलेगी। हमें इस मुद्दे पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि हम अपने समाज को सुरक्षित बना सकें।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन है गिरफ्तार आरोपी?
गिरफ्तार आरोपी का नाम सूफियान कुरैशी है, जो जनपद सम्भल, उत्तर प्रदेश का निवासी है।
पुलिस ने कितने हथियार बरामद किए?
पुलिस ने 4 पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस और 6 तमंचे बरामद किए हैं।
आरोपी किस गिरोह से जुड़ा था?
आरोपी एक गिरोह से जुड़ा हुआ है जो उत्तर प्रदेश और आस-पास के राज्यों में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से क्या जानकारी प्राप्त की?
आरोपी ने हथियारों के नेटवर्क से जुड़े कुछ अहम सुराग दिए हैं।
क्या यह गिरफ्तारी अन्य गिरोहों को पकड़ने में मदद करेगी?
जी हां, पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले