26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व पर अमित शाह और प्रमुख नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व पर अमित शाह और प्रमुख नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

सारांश

गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने गुरु साहिब की महानता को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं। आइए, इस पर्व की महत्ता को समझते हैं।

मुख्य बातें

गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति से मनाया जाता है।
अमित शाह और अन्य नेताओं ने गुरु साहिब की महानता को याद किया।
गुरु साहिब का जीवन हमें सत्य और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।
इस पर्व का महत्व सिख समुदाय के लिए अत्यधिक है।
त्याग और बलिदान की मिसाल पेश करने वाले गुरु साहिब को नमन।

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज का पावन प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ओम बिरला सहित विभिन्न मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं प्रकट की। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की जीवनगाथा का स्मरण कर मन गर्व से भर जाता है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सिख धर्म के नौवें गुरु, 'हिंद दी चादर' गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु तेग बहादुर ने धर्म त्यागने के बजाय प्राण त्यागना उचित समझा। उन्होंने क्रूर शासकों के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध अडिग रहकर करुणा व संवेदना की मिसाल स्थापित की। गुरु साहिब की जीवनगाथा का स्मरण कर मन गर्व से भर जाता है।"

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "नवम पातशाही, गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। त्याग, तपस्या और अदम्य साहस के प्रतीक गुरु तेग बहादुर ने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। वे केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि मानवता के रक्षक और अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने वाले महान योद्धा भी थे। उनका जीवन हमें सत्य, धर्म और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सिख पंथ के नौवें गुरु, 'हिन्द दी चादर' गुरु तेग बहादुर महाराज के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन एवं समस्त श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनका तप, त्याग और बलिदानमय जीवन हमें यह सिखाता है कि अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़ा होना और सत्य, धर्म व मानवता की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में अडिग रहना ही सच्ची साधना है।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सिख धर्म के नौवें गुरु, हिन्द दी चादर, गुरु तेग बहादुर महाराज के प्रकाश पर्व पर कोटिशः नमन करता हूं। तप, त्याग और करुणा के साथ आपने मानवता के कल्याण का संदेश दिया। आपका शौर्य धर्म की रक्षा के लिए अनंतकाल तक प्रेरणा देता रहेगा।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मानवता के रक्षक, साहस के प्रतीक, 'हिंद की चादर' नौवें सिख गुरु गुरु तेग बहादुर महाराज के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! गुरु साहिब का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, धैर्य और अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने की प्रेरणा देता है।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व कब मनाया जाता है?
गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है।
गुरु तेग बहादुर साहिब का संदेश क्या है?
गुरु तेग बहादुर साहिब का संदेश मानवता, धर्म और सत्य की रक्षा के लिए बलिदान देने का है।
कौन-कौन से नेता इस पर्व पर शुभकामनाएं दे रहे हैं?
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, और विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री इस पर्व पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।
गुरु तेग बहादुर साहिब का नाम किस नाम से जाना जाता है?
गुरु तेग बहादुर साहिब को 'हिंद दी चादर' के नाम से भी जाना जाता है।
इस पर्व का महत्व क्या है?
यह पर्व गुरु साहिब के बलिदान और उनके द्वारा दिखाए गए साहस और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणा का प्रतीक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले