16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पंजाब में तरनतारन उपचुनाव में 'आप' का दांव सफल होगा? हरमीत सिंह संधू को बनाया उम्मीदवार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पंजाब में तरनतारन उपचुनाव में 'आप' का दांव सफल होगा? हरमीत सिंह संधू को बनाया उम्मीदवार

सारांश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन उपचुनाव के लिए हरमीत सिंह संधू को आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। संधू की राजनीतिक यात्रा और स्थानीय लोगों का उन पर विश्वास उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार बनाते हैं। क्या यह दांव 'आप' के लिए फायदेमंद साबित होगा?

मुख्य बातें

हरमीत सिंह संधू का नाम तरनतारन उपचुनाव के लिए 'आप' के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संधू को जनता का पसंदीदा चेहरा बताया है।
संधू की राजनीतिक यात्रा 30 वर्षों से अधिक पुरानी है।
यह उपचुनाव पंथिक वोट बैंक के लिए महत्वपूर्ण है।
संधू का शिरोमणी अकाली दल से 'आप' में आना एक रणनीतिक कदम है।

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के रूप में हरमीत सिंह संधू का नाम घोषणा की है। यह घोषणा तरनतारन में आयोजित एक रैली के दौरान की गई, जहां मान ने संधू को जनता का पसंदीदा चेहरा बताते हुए कहा कि सर्वे में वे सबसे मजबूत उम्मीदवार नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "आम तौर पर पार्टी का उम्मीदवार होता है, मगर ये जनता के उम्मीदवार हैं।" उन्होंने कहा कि संधू की राजनीतिक यात्रा 30 वर्षों से अधिक पुरानी है और स्थानीय लोगों का उन पर गहरा विश्वास है।

दरअसल, तरनतारन सीट पर उपचुनाव की आवश्यकता तब पड़ी जब आप के विधायक कश्मीर सिंह सोहल का जून 2025 में निधन हो गया। सोहल की मौत के बाद यह सीट खाली हो गई, और अब आप इस पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए संधू पर दांव लगा रही है। यह फैसला आप के लिए रणनीतिक है, क्योंकि तरनतारन में पंथिक वोट बैंक महत्वपूर्ण है।

संधू तरनतारन से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे ग्रामीण और कृषि मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखते हैं, जो इस सीट के लिए फायदेमंद हो सकता है।

संधू हाल ही में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) छोड़कर आप में शामिल हुए थे। जुलाई 2025 में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया था। संधू के शामिल होने से पार्टी को शिरोमणी अकाली दल और अन्य विपक्षी दलों से चुनौती का सामना करने में आसानी हो सकती है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर कुछ आप नेताओं ने संधू की नियुक्ति पर असंतोष जताया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें तरनतारन का प्रभारी भी बना दिया।

उपचुनाव की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन मुख्यमंत्री मान का यह फैसला पंजाब की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे पंजाब के राजनीतिक परिदृश्य के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरमीत सिंह संधू कौन हैं?
हरमीत सिंह संधू एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं, जो तरनतारन से तीन बार विधायक रह चुके हैं।
उपचुनाव की तारीखें कब घोषित होंगी?
उपचुनाव की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है।
भगवंत मान ने संधू को क्यों चुना?
भगवंत मान ने संधू को जनता का पसंदीदा चेहरा बताते हुए चुना है, और सर्वे में वे सबसे मजबूत उम्मीदवार नजर आ रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले