हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल

Click to start listening
हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल

सारांश

हजारीबाग में रामनवमी के मौके पर निकाले गए मंगला जुलूस में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। यह घटना बिना लाइसेंस के जुलूस ले जाने के प्रयास के कारण हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए।

Key Takeaways

  • हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान झड़प हुई।
  • भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया।
  • चार पुलिसकर्मी और कई ग्रामीण घायल हुए।
  • एसडीएम ने स्थिति को नियंत्रण में बताया।
  • प्रशासन ने इसे दो समुदायों के बीच का विवाद नहीं माना।

हजारीबाग, २४ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा और गोरहर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित लेबड़ा जमुआ में मंगलवार को रामनवमी के अवसर पर निकाले गए मंगला जुलूस के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। बिना लाइसेंस के निर्धारित मार्ग से भटकते हुए जुलूस को रोकने पर उत्तेजित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें चार पुलिसकर्मियों समेत कई ग्रामीण घायल हो गए।

स्थिति को बिगड़ते देख एसडीएम जोहन टुडू और एसडीपीओ अजीत कुमार विमल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को संभाला। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि यह घटना दो समुदायों के बीच नहीं, बल्कि जुलूस में शामिल लोगों और पुलिस के बीच हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंगला जुलूस तुईओ गांव से निकलकर कपका, बुढ़ीयाडीह और बुचैई का रास्ता तय करते हुए लेबड़ा जमुआ लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संवेदनशीलता और मार्ग का लाइसेंस न होने का हवाला देते हुए जुलूस को आगे बढ़ने से रोका। प्रशासन की इस कार्रवाई से जुलूस में शामिल पुरुष-महिलाएं आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते पुलिस और जनता के बीच झड़प शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने पर भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके से छह बाइक जब्त की हैं। एसडीएम जोहन टुडू ने कहा कि मंगला जुलूस के पास उक्त मार्ग का वैध लाइसेंस नहीं था और इसे जबरन ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों का खंडन किया, जिसमें इस घटना को दो समुदायों के बीच का विवाद बताया जा रहा है।

एसडीएम ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वहीं, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Point of View

जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
NationPress
24/03/2026

Frequently Asked Questions

हजारीबाग में जुलूस के दौरान झड़प क्यों हुई?
झड़प का कारण पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस के जुलूस को रोकना था, जिससे भीड़ आक्रोशित हो गई।
इस घटना में कितने लोग घायल हुए?
इस घटना में चार पुलिसकर्मियों समेत कई ग्रामीण घायल हुए।
क्या प्रशासन ने इस घटना को सांप्रदायिक विवाद कहा?
नहीं, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह घटना दो समुदायों के बीच नहीं, बल्कि पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों के बीच हुई।
पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मौके से छह बाइक जब्त की हैं और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या स्थिति अब सामान्य है?
हां, एसडीएम ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और भारी पुलिस बल तैनात है।
Nation Press