17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह गुवाहाटी में 58वीं सेवानिवृत्ति-पूर्व परामर्श कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह गुवाहाटी में 58वीं सेवानिवृत्ति-पूर्व परामर्श कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे?

सारांश

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 23 फरवरी को गुवाहाटी में 58वीं सेवानिवृत्ति-पूर्व परामर्श कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य पेंशनभोगियों के जीवन को सुगम बनाना है। जानिए इस कार्यशाला से कर्मचारियों को कैसे लाभ मिलेगा।

मुख्य बातें

सेवानिवृत्ति पूर्व परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
350 कर्मचारियों को इस कार्यशाला से लाभ होगा।
पेंशन वितरण के लिए बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

नई दिल्ली, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए 'ईज ऑफ लिविंग' (जीवन सुगमता) को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अंतर्गत, भारत सरकार के पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने पेंशन नीति और संबंधित प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की है। इन प्रयासों के तहत, माननीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 23 फरवरी को प्रशासनिक कर्मचारी महाविद्यालय (एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज), गुवाहाटी, असम में 58वीं सेवानिवृत्ति-पूर्व परामर्श कार्यशाला (पीआरसी) का उद्घाटन करेंगे। इसका आयोजन केंद्र सरकार के अन्य विभागों और मंत्रालयों के सहयोग से कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन द्वारा किया जा रहा है।

यह कार्यशाला भारत सरकार के सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए आयोजित की जाती है और पेंशनभोगियों के 'ईज ऑफ लिविंग' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सुचारू ट्रांजिशन के लिए, सेवानिवृत्ति लाभ, सीजीएचएस, साइबर सुरक्षा, निवेश के तरीके, 'भविष्य' पोर्टल, एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल, पारिवारिक पेंशन, सीपीईएनजीआरएएमएस, 'अनुभव', और डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र आदि पर कई सत्र आयोजित किए जाएंगे।

अनुमान है कि वर्तमान में असम राज्य में तैनात और अगले 12 महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले लगभग 350 कर्मचारी इस सेवानिवृत्ति-पूर्व परामर्श कार्यशाला से अत्यधिक लाभान्वित होंगे।

पीआरसी के अतिरिक्त, विभाग भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से एक 'बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम' भी आयोजित कर रहा है। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य पेंशन वितरण करने वाले बैंकों के मध्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न पेंशन नियमों और प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है।

58वीं पीआरसी कार्यशाला के दौरान पेंशन वितरण करने वाले बैंकों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें कई बैंक सक्रिय रूप से भाग लेंगे और पेंशन मामलों पर अपने बेहतरीन उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिभागियों के लिए पेंशनभोगियों से संबंधित सभी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैंक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन खाते खोलने और उनके लिए उपयुक्त विभिन्न योजनाओं में पेंशन राशि के निवेश के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उन्हें पेंशन प्रक्रिया और संबंधित सेवाओं के बारे में जागरूक करेगी। इससे न केवल उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि सरकार की योजनाओं का भी सही तरीके से कार्यान्वयन होगा।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सेवानिवृत्ति-पूर्व परामर्श कार्यशाला का उद्देश्य क्या है?
इस कार्यशाला का उद्देश्य सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन लाभ और संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
इस कार्यशाला में कौन भाग ले सकता है?
गुवाहाटी में तैनात वे कर्मचारी जो अगले 12 महीनों में सेवानिवृत्त होने वाले हैं, इस कार्यशाला में भाग ले सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले