26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जे.आर.डी. टाटा की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जे.आर.डी. टाटा की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि?

सारांश

भोपाल, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। जे.आर.डी. टाटा की पुण्यतिथि पर भारत के विभिन्न नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी औद्योगिक क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान को सराहा गया। जानें उनके अद्वितीय योगदान के बारे में।

मुख्य बातें

टाटा की पुण्यतिथि पर नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने पहली कमर्शियल एयरलाइन की स्थापना की।
उनका योगदान औद्योगिक क्रांति में महत्वपूर्ण रहा।
कई नेताओं ने उनके कार्यों की प्रशंसा की।
वे भारत रत्न से सम्मानित थे।

भोपाल, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत में पहली कमर्शियल एयरलाइन की स्थापना करने वाले प्रतिष्ठित उद्योगपति और टाटा समूह के संस्थापक जे.आर.डी. टाटा की आज पुण्यतिथि है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित कई भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से जे.आर.डी. टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान की प्रशंसा की। सीएम मोहन यादव ने लिखा, "उद्योगपति, भारत रत्न, जे.आर.डी. टाटा की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने देश में इंजीनियरिंग, होटल, वायुयान सहित अन्य उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उद्योग जगत की प्रगति के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।"

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जे.आर.डी. टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "टाटा समूह के संस्थापक, भारत रत्न जे.आर.डी. टाटा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, "भारत की औद्योगिक क्रांति को नई दिशा देने वाले दूरदर्शी उद्योगपति, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रतीक ‘भारत रत्नजे.आर.डी. टाटा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! भारतीय उद्योग, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं कार्यसंस्कृति के क्षेत्र में जे.आर.डी. टाटा जी का योगदान अतुलनीय रहा।"

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लिखा, "भारत की औद्योगिक क्रांति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रसिद्ध उद्योगपति भारत रत्न जे.आर.डी. टाटा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।"

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने लिखा, "सुप्रसिद्ध उद्योगपति भारत रत्न जे.आर.डी. टाटा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारतीय उद्योग जगत, विमानन और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उनके योगदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा।"

भाजपा सांसद रविकिशन ने लिखा, "भारत की औद्योगिक क्रांति में अतुलनीय भूमिका निभाने वाले, देश में पहली कमर्शियल एयरलाइन की नींव रखने वाले उद्योगपति, दशकों तक टाटा ग्रुप के निदेशक रहे 'भारत रत्न' सम्माननीय जे.आर.डी. टाटा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनके दृष्टिकोण और उद्यमिता ने भारत में न केवल उद्योग जगत को बल्कि समाज को भी नई दिशा देने का कार्य किया है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देती है। यह न केवल उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जे.आर.डी. टाटा कौन थे?
जे.आर.डी. टाटा एक प्रसिद्ध उद्योगपति थे और टाटा समूह के संस्थापक थे।
उनका प्रमुख योगदान क्या था?
उन्होंने भारत में पहली कमर्शियल एयरलाइन की स्थापना की और अनेक उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कौन-कौन से नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं?
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
क्या उन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व में योगदान दिया?
हाँ, जे.आर.डी. टाटा ने भारतीय उद्योग और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए अद्वितीय योगदान दिया।
उनकी पुण्यतिथि कब है?
उनकी पुण्यतिथि 29 नवंबर को मनाई जाती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले