27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है? : शिवपाल यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है? : शिवपाल यादव

सारांश

गाज़ीपुर में आयोजित संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम में शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण समाप्त करने की कोशिश कर रही है। क्या भाजपा वास्तव में विपक्ष को खत्म करना चाहती है? जानें इस पर उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

भारतीय जनता पार्टी आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है।
शिवपाल यादव ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
समाजवादी पार्टी ने संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया है।
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती दी जाएगी।
प्रदेश में माफिया की समस्या पर भी चर्चा की गई।

गाज़ीपुर, 26 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने गाज़ीपुर में आयोजित संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण को समाप्त करना चाहती है।

मीडिया से बातचीत करते हुए शिवपाल यादव ने कहा, "बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान बनाकर महिलाओं, पिछड़े, शोषित और पीड़ित लोगों को आरक्षण का कानूनी अधिकार प्रदान किया था। भारतीय जनता पार्टी आरक्षण को खत्म करना चाहती है, संविधान का उल्लंघन करना चाहती है। इसलिए समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि प्रदेश के कुछ लोग घुसपैठियों से सहानुभूति रखते हैं। इस पर शिवपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अराजकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। देश में सौहार्द बनाए रखने के लिए ये लोग काम नहीं करते हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है।

शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की बात सुनना नहीं चाहती, बल्कि उसे समाप्त करना चाहती है। पीडीए एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाने का प्रयास करेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने प्रदेश में भाजपा को झटका दिया था।

भाजपा पर समाजवादी पार्टी को हर जिले में माफिया देने का आरोप लगाने पर शिवपाल यादव ने कहा, "भाजपा को प्रदेश में सरकार चलाते हुए लगभग 10 साल हो गए, लेकिन वे अभी भी माफिया-माफिया चिल्ला रहे हैं। 10 साल में भाजपा ने न जाने कितने माफिया पैदा किए हैं। बजट लूट रहे हैं, और महिलाओं-बेटियों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। महिलाएं दिन में ही घर से नहीं निकल पा रही हैं।"

शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों पर जानबूझकर बुलडोजर चलाया जा रहा है। पचास साल पुराने घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। 2027 में हम राज्य से भाजपा की सरकार को हटाएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

शिवपाल यादव का यह बयान एक महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर इशारा करता है। समाजवादी पार्टी का यह कदम विपक्ष को एकजुट करने और भाजपा के खिलाफ एक नई रणनीति बनाने की दिशा में भी है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शिवपाल यादव ने भाजपा पर क्या आरोप लगाए?
शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण समाप्त करने की कोशिश कर रही है और विपक्ष को खत्म करना चाहती है।
संविधान मान स्तंभ कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?
यह कार्यक्रम संविधान के महत्व को बढ़ावा देने और आरक्षण के कानूनी अधिकार की रक्षा करने के लिए आयोजित किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले