10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा से भाग रही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा से भाग रही है?

सारांश

सदन में 'ऑपरेशन सिंदूर' के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी तकरार देखने को मिली। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह इस महत्वपूर्ण चर्चा से भाग रही है। जानिए क्या हैं इसके पीछे के कारण और क्या है इस मुद्दे का महत्व।

मुख्य बातें

'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा देश की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।
राजनीतिक दलों को खुले संवाद का अवसर मिलना चाहिए।
विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाना आवश्यक है।

नई दिल्ली, २८ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। सदन में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के संदर्भ में पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला किया।

पात्रा ने कहा, "यह एक दुखद विषय है। पूरा देश सुनना चाहता है कि कैसे 'ऑपरेशन सिंदूर' को शौर्य के साथ अंजाम दिया गया, लेकिन विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, हंगामा कर रही है। वे वेल में उतरकर कागज फाड़ने में लगे हैं और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा को बाधित कर रहे हैं। यह सब भारतवर्ष देख रहा है और यह कहीं न कहीं प्रायोजित प्रतीत हो रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "एक ओर ये कहते हैं कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा होनी चाहिए, सर्वदलीय बैठक में इस मुद्दे पर सहमति जताते हैं और जब चर्चा शुरू होने का समय आता है, तो ये चर्चा को रोक देते हैं। पर्दे के पीछे ऐसा लगता है कि विपक्ष 'ऑपरेशन सिंदूर' और हमारी सेना के शौर्य के साथ खड़ा नहीं है। यहां तक कि पी. चिदंबरम तो पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं।"

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "विपक्ष फिर से चर्चा से भागने की कोशिश क्यों कर रहा है? उन्होंने मांग की थी कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन जब सरकार इस चर्चा के लिए तैयार है, तो वे इससे क्यों भाग रहे हैं? विपक्ष आतंक और आतंकवाद पर खुली चर्चा को रोक रहा है। क्या उन्हें अपने चेहरे से नकाब उतरने का डर है?"

उन्होंने सवाल उठाया, "आखिर पी. चिदंबरम यह क्यों कह रहे हैं और सबूत मांग रहे हैं कि पाकिस्तान का हाथ इसमें कहां से था? पाकिस्तान जो भाषा बोल रहा है, वही भाषा चिदंबरम और कांग्रेस बोल रही है। आखिर चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए? उन्हें किस बात का डर है? पूरा देश यह सब देख रहा है।"

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "मैंने सुबह भी कहा था और अब दोहरा रहा हूं। आज चिदंबरम साहब ने जो कहा और सदन में जो हुआ, उससे साफ है कि कांग्रेस अब पाकिस्तान परस्त हो गई है। कांग्रेस, चीन के सहयोग से पाकिस्तान के आतंकवादियों का समर्थन कर रही है।"

उन्होंने कहा, "इस चर्चा से कांग्रेस का पिछले तीन-चार महीनों से चलाया जा रहा नाटक बेनकाब हो जाएगा। यही कारण है कि कांग्रेस बार-बार मुद्दा बदल रही है। उनके नेता राहुल गांधी को न तो देश की चिंता है, न ही देश की सुरक्षा की।"

उन्होंने कहा, "'ऑपरेशन सिंदूर' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो कमाल किया है, वह अभूतपूर्व है। 'मेक इन इंडिया' के तहत बने हमारे हथियारों ने पाकिस्तान को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया।"

सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "ये लोग आतंकियों के समर्थक दिख रहे हैं। इसलिए पहलगाम की चर्चा से भाग रहे हैं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना के शौर्य को भी प्रभावित करता है। विपक्ष का इस चर्चा में भाग नहीं लेना सवाल उठाता है कि क्या उनके पास जवाब देने के लिए कुछ है? देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर खुली चर्चा आवश्यक है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
ऑपरेशन सिंदूर भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करना है।
क्यों भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं?
भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस इस महत्वपूर्ण चर्चा से भाग रही है और उनकी नीयत पर सवाल उठाते हुए उन्हें पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति रखने वाला बता रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले