27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजस्वी यादव हार के डर से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे? : शंभू शरण पटेल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी यादव हार के डर से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे? : शंभू शरण पटेल

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा के शंभू शरण पटेल ने तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हार के डर से तेजस्वी चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बीच बिहार के राजनीतिक माहौल में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। जानें क्या है इस पर भाजपा सांसद का कहना।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं, ऐसा दावा किया गया है।
बिहार में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच आरोप-प्रत्यारोप का माहौल है।
लालू यादव का वायरल वीडियो विवाद का कारण बना है।
भाजपा का कहना है कि एनडीए एकजुट है और विकास पर ध्यान दे रहा है।
2025 में एनडीए की जीत का विश्वास है।

नई दिल्ली, 15 जून (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और इंडिया ब्लॉक में शामिल राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इस बीच, भाजपा के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने एक महत्वपूर्ण दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 में राजद के नेता तेजस्वी यादव हारने वाले हैं और इसी हार के डर से वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल ने रविवार को समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, "इंडी अलायंस को यह सोचने की आवश्यकता नहीं है कि एनडीए में क्या चल रहा है। उन्हें यह सोचना चाहिए कि वे एक बार फिर से चुनाव हारने वाले हैं। हमारे सूत्रों से पता चला है कि तेजस्वी यादव खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। जिस सीट से वह विधानसभा में पहुंचे थे, उस सीट से अगर चुनाव लड़ते भी हैं तो करीब 1 लाख वोट से हारेंगे।"

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के एक वायरल वीडियो पर भाजपा सांसद ने कहा कि लालू यादव ने संविधान निर्माता बाबासाहेब का अपमान किया है। अंबेडकर की तस्वीर उनके पैरों के पास रखकर उनके पार्टी कार्यकर्ता फोटो खींच रहे थे। यह कृत्य बेहद निंदनीय है। लालू यादव को 140 करोड़ भारतीयों का अपमान करने के लिए माफी मांगने की आवश्यकता है।

बिहार में इंडिया ब्लॉक की हो रही बैठकों पर भाजपा सांसद ने कहा कि महागठबंधन केवल चुनाव के लिए गठबंधन और बैठक करता है। जबकि एनडीए एकजुट होकर काम कर रहा है। हम लोग बिहार के लोगों के विकास के लिए हमेशा बैठक करते हैं। 2025 में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का खेल हमेशा से चला आ रहा है। वर्तमान स्थिति में, तेजस्वी यादव की संभावित हार का डर उन्हें चुनावी मैदान से दूर कर सकता है। ऐसे में हमें चुनावी रणनीतियों और संभावित परिणामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या तेजस्वी यादव चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं?
भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल के अनुसार, तेजस्वी यादव हार के डर से चुनाव नहीं लड़ेंगे।
बिहार में राजनीति का माहौल कैसा है?
बिहार में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।
लालू प्रसाद यादव के वायरल वीडियो पर क्या प्रतिक्रिया है?
शंभू शरण पटेल ने इसे बाबासाहेब का अपमान बताया है।
एनडीए की स्थिति क्या है?
भाजपा का दावा है कि एनडीए एकजुट है और विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
2025 के चुनावों में क्या संभावनाएँ हैं?
भाजपा का मानना है कि 2025 में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले