27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महागठबंधन में नीति, नियति और नेतृत्‍व की कमी है? : नितिन नबीन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महागठबंधन में नीति, नियति और नेतृत्‍व की कमी है? : नितिन नबीन

सारांश

बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, जहां विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने उपमुख्‍यमंत्री पद का दावा किया है। नितिन नबीन ने महागठबंधन पर नीति, नियति और नेतृत्‍व की कमी को उजागर किया है। क्या यह गठबंधन वास्तव में लोगों को ठगने वाला है?

मुख्य बातें

महागठबंधन की स्थिति पर सवाल नीति और नेतृत्‍व की कमी बिहार में राजनीतिक हलचल मुकेश सहनी का दावा पीएम मोदी की सशक्त नीति

पटना, 8 अक्‍टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने उपमुख्‍यमंत्री पद पर दावा किया है। अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि महागठबंधन में नीति, नियति और नेतृत्‍व की कमी है। यह एक ऐसा गठबंधन है जो लोगों को ठगने वाला है।

नितिन नबीन ने राष्ट्र प्रेस से विशेष बातचीत के दौरान कहा कि इससे पहले भी उनके साथ यही हुआ था। इस बार भी वही दौराया

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के 15 सीट के दावे को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि मैं मानता हूं कि सभी लोगों का अधिक सीटों पर दावा करने का अधिकार है, लेकिन सब लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

नितिन नबीन ने पीएम मोदी के उस बयान की सराहना की, जिसमें उन्होंने कहा है कि आज का भारत घर में घुसकर मारता है। नबीन ने कहा कि पहले के समय में भारतीय सेना के जवानों के सिर काट दिए जाते थे और देश के प्रधानमंत्री मौन रहते थे। आज पीएम मोदी के शब्दों के साथ-साथ एक्शन भी दिखाई देता है। यही कारण है कि जब भी पाकिस्तान ने नापाक हरकत की, उस पर भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ और करारा जवाब दिया।

उन्हें आगे कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को पूरी दुनिया ने सराहा। देश की जनता पीएम मोदी और भारतीय सेना पर गर्व करती है। पहले देश में आतंकवादी घटनाओं पर हम चुप रहते थे, लेकिन आज का भारत सशक्त और सक्षम है। वैश्विक स्तर पर भी भारत की छवि तिरंगे के मान को बढ़ाने का काम कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन जनता को सही दिशा में मार्गदर्शन की आवश्यकता है। महागठबंधन के स्वरूप को देखने की आवश्यकता है कि यह वाकई में लोगों के हित में है या नहीं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महागठबंधन की स्थिति क्या है?
महागठबंधन में नीति, नियति और नेतृत्‍व की कमी बताई जा रही है।
नितिन नबीन का क्या कहना है?
उन्होंने कहा है कि यह गठबंधन लोगों को ठगने वाला है।
पीएम मोदी के बयान पर नितिन नबीन की प्रतिक्रिया क्या है?
नितिन नबीन ने पीएम मोदी के बयान की सराहना की है कि आज का भारत सशक्त है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले