क्या पद्मश्री पाकर मीर हाजीभाई कासमभाई का सपना सच हो गया?

Click to start listening
क्या पद्मश्री पाकर मीर हाजीभाई कासमभाई का सपना सच हो गया?

सारांश

गुजरात के जूनागढ़ के प्रसिद्ध ढोलक वादक मीर हाजीभाई कासमभाई को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से उनकी कला को मिली पहचान और उनके देश के प्रति योगदान के बारे में जानें।

Key Takeaways

  • मीर हाजीभाई कासमभाई को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने भारतीय लोकसंगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
  • यह पुरस्कार कला के क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता देता है।

जूनागढ़, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। कला, समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को इस बार सम्मानित किया गया है। इस सूची में गुजरात के जूनागढ़ के प्रसिद्ध ढोलक वादक मीर हाजीभाई कासमभाई का नाम भी शामिल है।

मीर हाजीभाई कासमभाई को कला के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पिछले छह दशकों से ढोलक की थाप पर न केवल पूरे देश बल्कि दुनिया भर को झूमाने वाले मीर हाजीभाई कासमभाई ने भारतीय लोकसंगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है। उन्होंने देश-विदेश के अनेक मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर गुजरात और भारत की सांस्कृतिक विरासत को उजागर किया है।

80 वर्ष

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में इस पुरस्कार को अपने गुरुओं और जूनागढ़ की धरती को समर्पित किया। आज भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। मैं बहुत खुश हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का तहे-दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब से उन्होंने मेरी कला को सराहा और प्रोत्साहित किया है। जूनागढ़ के लिए यह पल गर्व और सम्मान से भरा हुआ है।

मीर हाजीभाई कासमभाई के परिवार में पद्मश्री पुरस्कार को लेकर खुशी का माहौल है। परिवार में रिश्तेदारों की ओर से बधाई संदेश लगातार आ रहे हैं।

यह जानना महत्वपूर्ण है कि पद्म पुरस्कार - देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है, जो तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण, पद्म भूषण, और पद्म श्री। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे- कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि। 'पद्म विभूषण' असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है; 'पद्म भूषण' उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और 'पद्म श्री' किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

Point of View

बल्कि यह भारतीय संस्कृति के प्रति उनके योगदान को भी दर्शाता है। यह पुरस्कार उन सभी कलाकारों के लिए प्रेरणा है जो अपनी कला के माध्यम से देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
NationPress
04/02/2026

Frequently Asked Questions

पद्म पुरस्कार क्या होते हैं?
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं, जो कला, समाज सेवा, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
मीर हाजीभाई कासमभाई को कब पद्मश्री पुरस्कार मिला?
उन्हें 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा के तहत पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
Nation Press