1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के लोगों से झूठा वादा करके सत्ता में आई एनडीए: मुकेश सहनी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के लोगों से झूठा वादा करके सत्ता में आई एनडीए: मुकेश सहनी?

सारांश

बिहार के विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से झूठे वादे किए हैं और लोकतंत्र की हत्या की है। क्या वाकई बिहार की जनता को ऐसे वादों का सामना करना पड़ेगा?

मुख्य बातें

सरकार पर आरोप: मुकेश सहनी ने एनडीए सरकार पर झूठे वादों का आरोप लगाया।
जनता का समर्थन: उन्होंने कहा कि जनता के हक की रक्षा के लिए वे लड़ाई लड़ेंगे।
नीतीश कुमार का सम्मान: भारत रत्न देने पर विचार होना चाहिए।

पटना, 11 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने सरकार पर जनता के साथ झूठे चुनावी वादे करने का गंभीर आरोप लगाया।

मुकेश सहनी ने कहा, "बिहार चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई है। राज्य का धन राज्य के लोगों में बांटकर सरकार का गठन किया गया है। जनता से झूठा वादा किया गया है। सरकारी खजाने से लोगों को 10,000 रुपए दिए गए। बिहार की माताओं और बहनों से दो लाख देने का झूठा वादा किया गया है। झूठ के आधार पर उन्होंने सरकार बना ली है।"

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "हमने सरकार को तीन महीने का समय दिया है कि वे जनता से किए गए वादे को पूरा करें। यदि सरकार अपने वादे को पूरा नहीं करती है, तो हम सड़क पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे। बिहार के लोग आगे आने वाले समय में एक मजबूत विपक्ष देखेंगे। विपक्ष सरकार को चैन से रहने नहीं देगा। हम हमेशा जनता के हित में लड़ाई लड़ते रहेंगे और जनता के बीच बने रहेंगे।"

सहनी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित करने की हालिया चर्चा पर कहा, "ठीक है, जो चाहे वह बोले, लेकिन भारत रत्न का सम्मान विचार करके दिया जाता है। यह सम्मान मांगने वाला भी विचार करे कि नीतीश को सम्मान देने की मांग किस काम पर की जा रही है? क्या लोकतंत्र को समाप्त करना शोभा देता है?"

उन्होंने कहा, "हम डॉ. भीमराव अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर के अनुयायी हैं। हम हमेशा चाहते हैं कि देश संविधान के अनुसार चले, जिसमें गरीब, दलित और पिछड़ों को उनका हक मिले। अगर कोई भीमराव के बनाए संविधान को खत्म करने लगे, तो उस पर विचार होना आवश्यक है। नीतीश कुमार के शुभचिंतक हम हैं। यदि कोई उन्हें भारत रत्न देने का विचार कर रहा है, तो हम भी सहमत हैं, लेकिन यह विचार होना चाहिए कि उन्हें क्यों मिलना चाहिए।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुकेश सहनी ने किस सरकार पर आरोप लगाया?
मुकेश सहनी ने एनडीए सरकार पर जनता से झूठे चुनावी वादे करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने सरकार को कितने समय का मौका दिया?
उन्होंने सरकार को तीन महीने का समय दिया है कि वे अपने वादे पूरे करें।
क्या उन्होंने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने पर कोई टिप्पणी की?
उन्होंने कहा कि भारत रत्न का सम्मान विचार करके दिया जाता है और नीतीश कुमार को सम्मान देने पर विचार होना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले