एनडीए सांसदों ने सर्वदलीय बैठक को बताया <b>देशहित</b> की महत्वपूर्ण सभा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनडीए सांसदों ने सर्वदलीय बैठक को बताया <b>देशहित</b> की महत्वपूर्ण सभा

सारांश

एनडीए के सांसदों ने सर्वदलीय बैठक को देशहित में बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को सराहा। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे, जो देश की भलाई के लिए होंगे। जानें इस बैठक में क्या कहा गया।

मुख्य बातें

सर्वदलीय बैठक को देशहित की सभा बताया गया।
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना की गई।
विपक्ष की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाए गए।
भारत की भूमिका को निष्पक्ष बताया गया।
सरकार के लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली का उल्लेख किया गया।

नई दिल्ली, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। एनडीए के सांसदों ने सर्वदलीय बैठक को देशहित की बैठक बताते हुए कहा कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संकट से बाहर निकालने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। सर्वदलीय बैठक में कई ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे जो देशहित में होंगे।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया है। इससे पहले पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया के संकट पर मंगलवार को राज्यसभा में बयान दिया और एक दिन पहले लोकसभा में भी। इस बैठक में कई ऐसे निर्णय लिए जाएंगे जो देशहित के लिए होंगे।"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह दुखद है कि राहुल गांधी इस बैठक में उपस्थित नहीं हैं। जनता उन्हें चुनकर सांसद बनाती है, लेकिन उनकी सदन में कोई रुचि नहीं है। वह लगातार अनुपस्थित रहते हैं। मुझे लगता है कि सदन की कार्यवाही के दौरान वह कभी हरियाणा, कभी केरल जा रहे हैं, तो क्या वह नेता प्रतिपक्ष होने के लायक हैं?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "क्या आपको लगता है कि राहुल गांधी चर्चा का विषय हैं? क्या कोई उन्हें गंभीरता से लेता है? क्या आपने उन्हें कभी गंभीर होते देखा है? जब हंगामा होता है, तभी वे संसद में आते हैं। वे यहां रोज आते हैं, बस बैठकर बातें करते हैं और चले जाते हैं। उनके बारे में बात करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यहां तक कि उनकी पार्टी के सदस्य भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।"

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष के एलपीजी की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन पर कहा, "यह उनकी राजनीति है। देश के हित में उन्हें कुछ नहीं सोचना है। दुनिया के हर कोने में तनाव है, लेकिन भारत में शांति है और विकास के काम चल रहे हैं। विपक्ष इस पर समर्थन करने के बजाय मूर्खतापूर्ण राजनीति कर रहा है, जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।"

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "पश्चिम एशिया में जो कुछ भी हो रहा है, इस पूरे संकट में भारत की भूमिका पूरी तरह से निष्पक्ष रही है। भारत ने बेहद कूटनीतिक रुख अपनाया है और हम सभी पक्षों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए हुए हैं।"

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार लोकतांत्रिक तरीके से कार्य कर रही है। सभी से विचार-विमर्श होता है।"

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है। इसका लोगों से कोई लेना-देना नहीं है...विपक्ष के लोग केवल प्रधानमंत्री मोदी और सरकार पर टिप्पणी करने का काम कर रहे हैं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि विपक्ष की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए गए। इस संदर्भ में, यह बैठक आगामी निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सर्वदलीय बैठक में क्या चर्चा की गई?
बैठक में देशहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें एलपीजी की कमी और अन्य विकास कार्य शामिल थे।
राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर क्या कहा गया?
भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी की अनुपस्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और उनकी सदन में रुचि पर सवाल उठाया।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने क्या कहा?
उन्होंने विपक्ष की राजनीति को नकारते हुए कहा कि भारत में शांति है और विकास के काम जारी हैं।
भारत की भूमिका पर क्या विचार व्यक्त किए गए?
सांसदों ने कहा कि भारत की भूमिका पश्चिम एशिया के संकट में निष्पक्ष रही है।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की क्या सराहना की गई?
सांसदों ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सरकार लोकतांत्रिक तरीके से कार्य कर रही है।
राष्ट्र प्रेस