26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनआईटी रायपुर में प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि न चूकें!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनआईटी रायपुर में प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि न चूकें!

सारांश

रायपुर स्थित एनआईटी में प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है, जल्दी करें!

मुख्य बातें

प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क 1,770 रुपए है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है।

रायपुर, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप देश के प्रमुख संस्थानों में से एक, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर (एनआईटी) में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), रायपुर ने प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर (आईसीटी) के पद के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

एनआईटी रायपुर द्वारा इस पद के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि के दिन शाम 5 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना होगा।

आवेदन करने वाले सभी कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक या एमएससी/एमसीए की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके साथ ही अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव भी होना अनिवार्य है।

सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो कि 1,770 रुपए है। ध्यान दें, आवेदन शुल्क जमा करने के बाद ही आपका फॉर्म मान्य होगा।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष होगी, जिसकी गणना 15 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवार को वेतन स्तर-14 (7वां सीपीसी) के तहत प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले एनआईटी रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म को प्रिंट करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें। सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें और इसे एक लिफाफे में डालकर 'रजिस्ट्रार, एनआईटी रायपुर, जीई रोड, रायपुर, 492010, छत्तीसगढ़' पते पर भेज दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो तकनीकी क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाने की आकांक्षा रखते हैं। एनआईटी रायपुर जैसा प्रतिष्ठित संस्थान सरकारी नौकरी की दिशा में एक मजबूत कदम है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास बीई/बीटेक या एमएससी/एमसीए की डिग्री 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क क्या है?
आवेदन शुल्क 1,770 रुपए है।
उम्र की सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
चयन शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले