14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सीईओ ने किया नोएडा की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों की सेवा समाप्त

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सीईओ ने किया नोएडा की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों की सेवा समाप्त

सारांश

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने शहर के सेक्टरों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था में कमी पर कार्रवाई की। कई कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

मुख्य बातें

नोएडा की सफाई व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।
कई कर्मियों की सेवा समाप्त की गई।
नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

नोएडा, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश ने मंगलवार को शहर के विभिन्न सेक्टरों का दौरा कर सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, नालों की सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) एस.पी. सिंह सहित कई वरिष्ठ प्रबंधक भी उनके साथ थे। निरीक्षण में कई स्थानों पर अव्यवस्था और लापरवाही के मामले सामने आए, जिसके चलते अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए और कई के खिलाफ कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान सेक्टर-8 के ई-9 क्षेत्र के निकट मलबे का ढेर पाया गया। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए वहां तैनात सफाईकर्मी राहुल और सोनी तथा हेल्थ सुपरवाइजर श्रीप्रकाश मिश्रा की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही, संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता हरेंद्र मलिक का 10 दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने शहर के बड़े नालों को कवर करने और उनके ऊपर वेंडिंग जोन विकसित करने की संभावना का परीक्षण करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त पाई गईं, जिन्हें शीघ्रता से ठीक कराने का आदेश दिया गया। सेक्टर-11 के एच-ब्लॉक मार्केट के निकट ड्रेन पर प्रीकास्ट स्लैब लगाकर पाथवे को जोड़ने के निर्देश दिए गए। वहीं, सेक्टर-55 में ट्राइपोड क्षेत्र में मलबा मिलने पर तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा, खोड़ा के पास सेंट्रल वर्ज में गंदगी मिलने पर भी सफाई कराने के आदेश दिए गए। सेक्टर-62 में सड़क पर पत्तों और उद्यानिकी कचरे का ढेर पाया गया, जिसे तुरंत साफ कराने के निर्देश दिए गए। कई स्थानों पर सर्विस रोड बंद और गंदगी से भरी मिलीं, जिन्हें नियमित सफाई कर यातायात के लिए खोलने का आदेश दिया गया। सेक्टर-62 में बड़ी संख्या में निराश्रित गाय भी सड़कों पर घूमती मिलीं, जिन्हें अभियान चलाकर गौशाला में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए।

सेक्टर-63 में नाले में भारी मात्रा में कूड़ा मिलने और नाला जाम पाए जाने पर सफाईकर्मी धर्मवीर और सुपरवाइजर आकाश की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, संबंधित प्रबंधक को चेतावनी जारी करने और संविदाकार को ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। इसके अलावा, ग्राम बरौला के पास 75 मीटर चौड़ी सड़क के किनारे प्राधिकरण की भूमि पर अवैध झुग्गियां बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एमिटी स्कूल की ओर से प्रवेश के समय सर्विस रोड की क्षतिग्रस्त सतह पर तुरंत पैच रिपेयर कराने के निर्देश दिए गए। ग्रीन बेल्ट में अवैध झुग्गियों को हटाने के भी निर्देश दिए गए। शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर इसकी निगरानी कर रही एजेंसी ए.जी. एन्वायरो इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, शहर के सभी बारातघरों का सर्वे कर आवश्यकतानुसार उनका नवीनीकरण कराने, सभी लेफ्ट टर्न को सुगम बनाने, नालों का सर्वे कर कवर ठीक कराने और बस स्टॉप की मरम्मत व नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी वर्क सर्किलों को यह आदेश दिया गया कि शहर के सभी स्थानों से प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक कूड़ा उठाना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नोएडा में सफाई व्यवस्था का क्या हाल है?
सीईओ ने हाल ही में निरीक्षण किया, जिसमें कई स्थानों पर अव्यवस्था पाई गई और सुधार के निर्देश दिए गए।
कौन-कौन से कर्मियों की सेवा समाप्त की गई?
सेवा समाप्त करने वाले कर्मियों में सफाईकर्मी राहुल और सोनी शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले