26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पिता बिशन सिंह बेदी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अंगद बेदी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पिता बिशन सिंह बेदी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अंगद बेदी?

सारांश

अंगद बेदी ने अपने पिता बिशन सिंह बेदी की पुण्यतिथि पर भावुक होकर यादें साझा की। यह कहानी एक बेटे के अपने पिता के प्रति स्नेह और संबंधों के संघर्ष को उजागर करती है। जानिए कैसे एक अभिनेता ने अपने सपनों और परिवार के बीच संतुलन बनाया।

मुख्य बातें

पिता और बेटे के रिश्ते का महत्व समझें।
संघर्ष के बावजूद सपनों को पूरा करना संभव है।
परिवार के सदस्यों के साथ समझौते करना आवश्यक है।
अंगद बेदी की कहानी प्रेरणादायक है।
खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में करियर के विकल्प।

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। पिता और बेटे का रिश्ता बहुत गहरा होता है। पिता के जाने के बाद यह महसूस होता है कि बिना छत के दुनिया में जीना कितना कठिन है।

बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने अपने पिता बिशन सिंह बेदी की पुण्यतिथि पर कुछ बेहद प्यारी फोटोज के साथ अपने फैंस का दिल जीत लिया।

अंगद ने अपने पिता और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसमें वे अपने बूढ़े पिता को सहारा देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर एक अद्भुत खुशी है।

अंगद ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "यादों में मैं आपको अपने साथ रखता हूं। जब तक हम फिर से न मिलें।"

2023 में बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया था। क्रिकेटर को घुटनों में समस्या थी, जिसका ऑपरेशन भी हुआ था, लेकिन संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया। बिशन सिंह उम्र संबंधी बीमारियों से भी जूझ रहे थे।

अंगद और बिशन सिंह बेदी के बीच लंबे समय तक मतभेद रहे। अंगद ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनके पिता चाहते थे कि वह क्रिकेट में अपना करियर बनाएं।

शुरुआत में उन्होंने दिल्ली के लिए अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट खेला था, लेकिन वह अमिताभ बच्चन को बहुत पसंद करते थे और उन्हीं की तरह पर्दे पर चमकना चाहते थे। जब उन्होंने अपने पिता बिशन सिंह के सामने अपने सपने रखे तो वह नाराज हो गए। दोनों के बीच 20 साल तक बातचीत नहीं हुई।

जब अंगद ने फिल्मों में डेब्यू किया और पहचान बनाई, तब जाकर अमिताभ बच्चन के माध्यम से पिता और बेटे के बीच सुलह हुई।

अंगद बेदी को फिल्म 'फालूत' से बॉलीवुड में पहचान मिली थी, इसके बाद उन्होंने 'डियर जिंदगी', 'उंगली', 'पिंक', 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', और 'सूरमा' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, आज भी एक्टर लीड रोल की फिल्मों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

-- राष्ट्र प्रेस

पीएस/एबीएम

संपादकीय दृष्टिकोण

भले ही परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंगद बेदी ने अपने पिता को किस प्रकार याद किया?
अंगद बेदी ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर भावुक पोस्ट साझा किया और यादों में उन्हें अपने साथ रखने की बात कही।
बिशन सिंह बेदी का निधन कब हुआ?
बिशन सिंह बेदी का निधन 2023 में हुआ था।
अंगद बेदी ने किस फिल्म से पहचान बनाई?
अंगद बेदी को फिल्म 'फालूत' से बॉलीवुड में पहचान मिली।
अंगद और उनके पिता के बीच क्यों मतभेद थे?
अंगद के पिता चाहते थे कि वह क्रिकेट में करियर बनाएं, लेकिन अंगद का सपना अभिनय में था।
क्या अंगद बेदी ने अपने पिता के साथ सुलह की?
हाँ, अंगद ने अमिताभ बच्चन के माध्यम से अपने पिता के साथ सुलह की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले