27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री को नमन करते हुए लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद मांगा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री को नमन करते हुए लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद मांगा

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री को नमन करते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की है। इस अवसर पर विभिन्न नेताओं ने भी मां के प्रति श्रद्धा प्रकट की है। जानें इस विशेष दिन के महत्व के बारे में।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री के प्रति श्रद्धा प्रकट की है।
मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद लक्ष्य-सिद्धि का प्रतीक है।
दुर्गा नवमी के अवसर पर विभिन्न नेताओं ने मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

नई दिल्ली, 27 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आदिशक्ति जगत जननी मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की देशभर में पूजा-अर्चना की जा रही है। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मां सिद्धिदात्री को नमन किया है। उन्होंने प्रार्थना की कि देवी मां अपने सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक 'संस्कृत सुभाषितम्' साझा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "मां सिद्धिदात्री को नमन। देवी मां से कामना है कि वे अपने सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद दें।"

उन्होंने 'संस्कृत सुभाषितम्' में लिखा, "सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥" इसका अर्थ है, "सिद्धों, गंधों, यक्षों, असुरों और देवताओं द्वारा भी सदा पूजित होने वाली, सिद्धियां प्रदान करने वाली, माता सिद्धिदात्री हमारा सदा कल्याण करें।"

इसके अलावा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्गा नवमी की शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' पर कहा, "जगतजननी मां जगदम्बा के नवम स्वरूप, सर्वसिद्धियां प्रदान करने वाली मां सिद्धिदात्री के चरणों में प्रणाम। प्रार्थना है कि हे मैया, अपने भक्तों पर अपनी असीम कृपा की वर्षा करती रहें। हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य के नव पुष्प खिलें।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "जगज्जननी मां दुर्गा के नवम स्वरूप, अष्ट सिद्धि और नौ निधियों की प्रदाता मां सिद्धिदात्री की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां सिद्धिदात्री को नमन करते हुए 'एक्स' पर लिखा, "भगवान शिव को भी पूर्णता प्रदान करने वाली मां का यह स्वरूप हमारी अटूट निष्ठा और सेवा भाव को सफलता में परिवर्तित करता है।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सभी को नवमी पूजन की शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि मां सिद्धिदात्री की कृपा सभी पर बनी रहे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी चैत्र नवरात्रि के नवम दिवस की शुभकामनाएं दी हैं और प्रार्थना की कि मां सिद्धिदात्री सभी के जीवन में सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मां सिद्धिदात्री का क्या महत्व है?
मां सिद्धिदात्री देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप में मानी जाती हैं, जो अपने भक्तों को सिद्धि और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने किस अवसर पर मां सिद्धिदात्री को नमन किया?
प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्गा नवमी के अवसर पर मां सिद्धिदात्री को नमन किया।
कौन-कौन से नेताओं ने मां सिद्धिदात्री को नमन किया?
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मां सिद्धिदात्री को नमन किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले