प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 'दिल्ली का डकैत' करार दिया, 'शीशमहल' की लग्जरी का किया खुलासा

Click to start listening
प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 'दिल्ली का डकैत' करार दिया, 'शीशमहल' की लग्जरी का किया खुलासा

सारांश

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे 'शीशमहल' बताया और महंगे सामानों की सूची साझा की। क्या यह आरोप आम आदमी पार्टी के लिए चुनौती बनेंगे?

Key Takeaways

  • प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 'दिल्ली का डकैत' कहा।
  • आवास में महंगे सामानों की सूची साझा की गई।
  • दिल्ली विधानसभा में सवाल उठाए गए हैं।
  • आम आदमी पार्टी के लिए चुनौती बन सकता है।
  • राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

नई दिल्ली, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने केजरीवाल को 'दिल्ली का डकैत' कहा है।

प्रवेश वर्मा ने अपने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "दिल्ली के 'डकैत' की कहानी। भरोसे का चेहरा लेकर आया और खजाना अपने सपनों के 'शीशमहल' में लगा गया।"

दिल्ली सरकार के मंत्री ने वीडियो में खुद 'शीशमहल' में लगे लग्जरी आइटम्स को प्रदर्शित करते हुए कहा कि यह वीडियो 'धुरंधर पार्ट-3: दिल्ली के रहमान डकैत की कहानी' शीर्षक से है।

इसके अलावा, एक दिन पहले, बुधवार को दिल्ली विधानसभा में भी प्रवेश वर्मा ने इसी मुद्दे को उठाया। उन्होंने एक लंबी सूची पेश करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को 'शीशमहल' की तरह सजाया गया है, जिसमें बेहद महंगे और लग्जरी सामान लगाए गए हैं।

प्रवेश वर्मा के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास में जिम से लेकर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक हर चीज पर भारी खर्च किया गया। उन्होंने बताया कि एक ट्रेडमिल की कीमत लगभग 14 लाख रुपए थी, और इसके लिए अलग से ट्रेनर को भी भुगतान किया गया। वहीं, डम्बल सेट पर लगभग 3 लाख रुपए खर्च किए गए।

उन्होंने बताया कि घर में 88 इंच27 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके अलावा चिमनी, सोफा, मिनी बार और एंट्रेंस लाइट जैसी सुविधाएं भी लगाई गईं, जो खर्च को और बढ़ाती हैं।

फर्नीचर पर हुए खर्च का जिक्र करते हुए, प्रवेश वर्मा ने कहा कि सोफा सेट के लिए दो टेंडर जारी किए गए। एक 35 लाख रुपए का और दूसरा 1.5 लाख रुपए का। उन्होंने बताया कि घर में कुल 76 टेबल लगाए गए, जिन पर लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपए खर्च हुए।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि घर में 1.5 करोड़ रुपए के पर्दे (कर्टन) लगाए गए, जबकि 60 लाख रुपए के कारपेट और छोटे पफी भी खरीदे गए। उन्होंने कहा कि एक बड़ा डाइनिंग टेबल लगाया गया, जिसमें 28 लोग एक साथ बैठ सकते हैं और इसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए है।

जिम उपकरणों को लेकर भी उन्होंने कई आंकड़े पेश किए। उनके अनुसार, स्पिन बाइक 1 लाख रुपए की, फ्यूजन क्रेस्ट मशीन 3 लाख रुपए की और बॉडी सॉलिड उपकरण लगभग 6 लाख रुपए के लगाए गए।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि घर में करीब 12 लाख रुपए के इलेक्ट्रिकल आइटम और 14 लाख की सीलिंग डेकोरेटिव फिटिंग्स लगाई गईं। प्रवेश वर्मा के मुताबिक, पूरे आवास में कुल 11 टीवी लगाए गए, जिन पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए गए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर में बारबेक्यू यूनिट, सीलिंग स्पीकर, कैमरा, एम्प्लीफायर और प्री-एम्प्लीफायर जैसे कई महंगे उपकरण भी लगाए गए। साथ ही, लगभग 50 एयर कंडीशनर लगाए गए और 5 लाख रुपए का इन्वर्टर सिस्टम भी स्थापित किया गया।

इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली की राजनीति में बहस तेज हो गई है। जहां एक ओर भाजपा इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोल रही है, वहीं अब सभी की नजर इस पर है कि इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से क्या जवाब आता है।

Point of View

और आम आदमी पार्टी को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी।
NationPress
26/03/2026

Frequently Asked Questions

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर कौन-कौन से आरोप लगाए हैं?
प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के सरकारी आवास पर महंगे सामान और लग्जरी सुविधाओं का आरोप लगाया है, जिसे उन्होंने 'शीशमहल' कहा है।
वीडियो में क्या दिखाया गया है?
वीडियो में प्रवेश वर्मा ने 'शीशमहल' में लगे लग्जरी आइटम्स को दिखाया है और उनके खर्च का विवरण साझा किया है।
दिल्ली विधानसभा में क्या हुआ?
दिल्ली विधानसभा में प्रवेश वर्मा ने इसी मुद्दे को उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए और एक लंबी सूची पेश की।
क्या आम आदमी पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है?
अभी तक आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इस मामले का राजनीतिक प्रभाव क्या हो सकता है?
यह मामला आम आदमी पार्टी की छवि पर असर डाल सकता है और भाजपा को एक नया मुद्दा दे सकता है।
Nation Press