27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हुई?

सारांश

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है। यह घटना एक भयानक दुर्घटना के रूप में सामने आई है, जो हमें प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक करती है।

मुख्य बातें

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से चार सदस्यों की मौत हुई।
सभी मृतक एक ही परिवार के थे।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हालिया हफ्तों में कई अन्य स्थानों पर भी ऐसी घटनाएँ हुई हैं।
प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।

प्रयागराज, 15 जून (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक भयानक दुर्घटना घटी है, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य अपनी जान गंवा बैठे हैं। यह घटना बारा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में रात के समय आकाशीय बिजली गिरने के कारण हुई। इस हादसे में परिवार के चारों सदस्य इसकी चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पूरे गांव में इस दुखद घटना के बाद शोक का माहौल है।

बारा की सहायक पुलिस आयुक्त कुंजलता ने बताया कि रात करीब एक बजे एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी मृतक एक ही परिवार के थे, जिनमें एक पति-पत्नी और उनकी दो बच्चियां शामिल थीं। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पिछले कुछ हफ्तों में प्रयागराज के अलावा फतेहपुर और फिरोजाबाद में भी आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान जा चुकी है। 22 मई को फतेहपुर जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव में 16 वर्षीय अंशिका शुक्ला घर के बाहर सूख रहे कपड़े उठाने गई थी, तभी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पेड़ टूटकर अंशिका के ऊपर गिर गया और उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना बकेवर थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर आलमपुर गांव में हुई, जहां 57 वर्षीय राम बाबू अपने मकान की दूसरी मंजिल पर लेटे थे।

तीसरी घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के पाइने गांव से सामने आई। 85 वर्षीय मौजी लाल अपने नाती के घर आए हुए थे और नीम के पेड़ के नीचे सो रहे थे। अचानक बिजली गिरने से पेड़ चपेट में आ गया और मौजी लाल की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में मैकू (50) और राजेश (24) गंभीर रूप से झुलस गए।

इससे पहले 2 मई को फिरोजाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से दो मनरेगा मजदूरों की मौत हो गई। थाना नसीरपुर क्षेत्र के कुतकपुर गांव में 15 मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे, तभी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई और अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से कितने लोगों की मौत हुई?
प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हुई।
क्या इस तरह की घटनाएँ पहले भी हुई हैं?
हाँ, पिछले कुछ हफ्तों में प्रयागराज के अलावा फतेहपुर और फिरोजाबाद में भी ऐसी घटनाएँ हुई हैं।
क्या पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई की है?
जी हाँ, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्या इस घटना में अन्य लोग भी प्रभावित हुए?
इस घटना में चार सदस्यों की मौत हुई, जबकि अन्य स्थानों पर भी आकाशीय बिजली गिरने से कई लोग प्रभावित हुए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले