4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रियंका चोपड़ा ने करवाचौथ से पहले पति निक के नाम की मेहंदी लगाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रियंका चोपड़ा ने करवाचौथ से पहले पति निक के नाम की मेहंदी लगाई?

सारांश

प्रियंका चोपड़ा ने करवाचौथ पर पति निक के नाम की मेहंदी लगाई है और इसका वीडियो शेयर किया है। जानिए इस खास मौके की सभी दिलचस्प बातें और प्रियंका की पारिवारिक जीवन की झलक।

मुख्य बातें

प्रियंका चोपड़ा ने करवाचौथ पर पति के नाम की मेहंदी लगाई।
उन्होंने बेटी मालती के साथ इस पर्व को मनाया।
प्रियंका का परिवार दोनों धर्मों का सम्मान करता है।
उन्होंने उम्मेद भवन में निक से शादी की थी।
प्रियंका फिल्म एसएसएमबी29 में काम कर रही हैं।

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। पूरे देश में शुक्रवार को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर सुहागिन महिलाएं त्यौहार की तैयारियों में जुटी हैं। इसी बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर रचाई है और इसका एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने हाथों पर लगी मेहंदी के डिजाइन को दिखा रही हैं। इस मेहंदी पर प्रियंका ने निक का नाम भी लिखा है। प्रियंका की बेटी मालती ने भी अपने नन्हे हाथों में मेहंदी लगवाई है, जो बेहद क्यूट लग रहे हैं।

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "शिरीन चारनिया, इस करवाचौथ पर आपकी पसंद के लिए काम कर रही हूं…"

गौरतलब है कि शिरीन चारनिया एक प्रसिद्ध मेहंदी आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई सेलिब्रिटीज को मेहंदी लगाई है। प्रियंका ने कई इंटरव्यू में यह बताया है कि निक उनके धर्म का बहुत सम्मान करते हैं और वह भी अपने ईसाई धर्म के रीति-रिवाजों का पालन करती हैं। उनके घर में दोनों धर्मों के त्योहारों को महत्व दिया जाता है और वह अपनी बेटी को भी दोनों धर्मों की शिक्षा दे रही हैं।

प्रियंका और निक की शादी 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। उन्होंने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों का पालन करते हुए शादी की थी और 2022 में सरोगेसी के जरिए मालती का स्वागत किया।

प्रियंका ने अपनी मां के कहने पर एग फ्रिज कराने का निर्णय लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया था जिसमें प्रियंका और निक की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही थी। प्रियंका आराम से बैठी हुई थीं और निक उनके बाल बना रहे थे। निक हमेशा प्रियंका को स्पेशल फील कराने का एक अवसर नहीं छोड़ते।

हाल ही में, प्रियंका को मुंबई में बुलगारी ब्रांड के इवेंट में देखा गया था, जहां वह इस ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके बाद प्रियंका ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल भी गईं और अपने पर्पल लुक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। काम की बात करें तो प्रियंका निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी29' में काम कर रही हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे वह अपने धर्म और संस्कृति का सम्मान करती हैं। उनके और निक के बीच का प्यार और सम्मान आज की युवा पीढ़ी के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करता है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रियंका चोपड़ा ने कब शादी की थी?
प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में निक जोनस से शादी की थी।
प्रियंका चोपड़ा का पति कौन है?
प्रियंका चोपड़ा का पति निक जोनस हैं, जो एक प्रसिद्ध गायक और अभिनेता हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी किसके नाम की लगाई?
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर लगाई है।
प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम क्या है?
प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम मालती है।
प्रियंका चोपड़ा का कार्यक्षेत्र क्या है?
प्रियंका चोपड़ा एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुकी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले