30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पुणे सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पुणे सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा?

सारांश

इस हादसे में 8 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीएम ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है। जानें पूरी खबर।

मुख्य बातें

पुणे में सड़क हादसे में 8 लोगों की जान गई।
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।
घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी।
पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता आवश्यक है।

नई दिल्ली, 19 जून (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुए एक भयानक सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि एवं घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, “महाराष्ट्र के पुणे में जेजुरी-मोरगांव मार्ग पर हुए सड़क हादसे में लोगों की जान जाने से बहुत दुःख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी संवेदनाएँ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

ज्ञात हो कि पुणे जिले में बुधवार को जेजुरी मोरगांव रोड पर एक कार और पिकअप ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जेजुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। साथ ही, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, जब श्रीराम होटल के बाहर पिकअप से सामान उतारा जा रहा था, तभी एक कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। पीड़ितों में टेंपो से सामान उतार रहे श्रमिक, होटल के मालिक और कार में सवार यात्री शामिल हैं। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आठ लोग मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने पहुंचकर शवों और घायलों को अस्पताल भेजा। बाद में क्रेन बुलाकर, कार और पिकअप को रास्ते से हटाया गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

और हमें इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुणे में सड़क हादसा कब हुआ?
यह सड़क हादसा 19 जून को हुआ।
इस हादसे में कितने लोग मारे गए?
इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को कितना मुआवजा देने की घोषणा की?
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
घायलों को कितना मुआवजा दिया जाएगा?
घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है?
जी हां, पुलिस इस पूरी घटना की गहनता से जांच कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले