18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी ने लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी ने लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया?

सारांश

नई दिल्ली में राहुल गांधी ने लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया, जिसमें उन्होंने इसके गंभीर प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सदन में इस विषय पर चर्चा की अपील की। क्या यह मुद्दा सभी पार्टियों के बीच सहमति उत्पन्न कर सकता है? जानिए इस विषय पर और क्या कहा गया।

मुख्य बातें

वायु प्रदूषण गंभीर समस्या है।
सभी दलों को मिलकर काम करना चाहिए।
सरकार को ठोस योजना बनानी चाहिए।
बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सीधा प्रभाव है।
संसद में इस पर चर्चा आवश्यक है।

नई दिल्ली, 12 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सदन में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के कारण बच्चों को नुकसान हो रहा है और लोगों में कैंसर जैसी बीमारियाँ फैल रही हैं। राहुल गांधी ने मांग की कि सदन में प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा, "हमारे ज्यादातर बड़े शहरों में लोग जहरीली हवा की चादर में जी रहे हैं। लाखों बच्चों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं, उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है और लोगों को कैंसर हो रहा है। बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।"

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण मुद्दा है और इस पर सरकार और हमारे बीच जरूर पूरी सहमति बनेगी। राहुल गांधी ने कहा, "यह कोई सोच का मुद्दा नहीं है। सदन में हर कोई इस बात से सहमत है कि वायु प्रदूषण और इससे हमारे लोगों को जो नुकसान हो रहा है, ऐसी चीज पर हमें मिलकर काम करना चाहिए।"

कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि सरकार शहरों में वायु प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए एक योजना बनाए। विपक्ष को भी ऐसा योजना बनाने में सरकार के साथ मिलकर काम करने में खुशी होगी।

उन्होंने कहा, "इस मुद्दे पर, हम देश को दिखा सकते हैं कि हम किसी जरूरी चीज पर मिलकर काम कर सकते हैं। हमें इस पर संसद में विस्तार से चर्चा करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी को हर शहर के लिए एक मेथड वाला, सिस्टमैटिक योजना बनाना चाहिए, जो अगले 5 या 10 सालों में हमारे लोगों की जिंदगी आसान बना सके।"

इसके बाद, राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैंने दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के प्रदूषण पर बात की। ये एक ऐसा विषय है जिसमें सभी पार्टियां सहमत हो सकती हैं। मैंने सुझाव दिया कि हमें सदन में प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए। इस विषय पर हमें एकमत होना चाहिए कि हम भविष्य की बात करेंगे और इस समस्या को हल कैसे किया जाए, उस पर चर्चा करेंगे। विशेषज्ञों की भी राय लेंगे और हम देश को दिखाएंगे कि हम प्रदूषण के विषय पर एक साथ काम कर सकते हैं।"

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में प्रदूषण की स्थिति को लेकर चर्चा पर कहा, "मैं पूरी तरह से सहमत हूं। मेरे ख्याल से सभी सहमत हैं। सरकार ने भी कहा कि हम सभी को इस पर चर्चा करनी चाहिए और एक एक्शन प्लान बनना चाहिए।"

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि हर साल इसका (प्रदूषण) स्तर बढ़ता जा रहा है। बाकी सारे विषय पर चर्चा होती है तो इस पर भी चर्चा होनी चाहिए और इसमें से कुछ ठोस समाधान निकलना भी चाहिए। सरकार इस ओर एक अच्छा एक्शन प्लान बनाए तो बेहतर होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसा विषय है जिस पर सभी दलों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण से बच्चों और बुजुर्गों को गंभीर समस्याएं हो रही हैं और इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।
क्या राहुल गांधी ने सरकार को कोई सुझाव दिया?
हाँ, उन्होंने सरकार से एक ठोस योजना बनाने की अपील की ताकि शहरों से वायु प्रदूषण को कम किया जा सके।
प्रियंका गांधी का इस मुद्दे पर क्या कहना है?
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदूषण का स्तर हर साल बढ़ता जा रहा है और इसे लेकर चर्चा की जानी चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले