1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे के दौरान जमशेदपुर और गुमला में कार्यक्रमों में शामिल होंगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे के दौरान जमशेदपुर और गुमला में कार्यक्रमों में शामिल होंगी?

सारांश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से भरा होगा। जानें, उनके यात्रा कार्यक्रम, सम्मानित व्यक्तियों की सूची और अन्य रोचक बातें।

मुख्य बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा 28 से 30 दिसंबर तक है।
वे जमशेदपुर में ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी।
गुमला में कार्तिक जतरा समारोह का मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।
उनका स्वागत राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे।
लगभग 800 प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद है।

रांची, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 से 30 दिसंबर तक झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। 29 और 30 दिसंबर को वे जमशेदपुर एवं गुमला में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। उनके इस दौरे के लिए व्यापक प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू रविवार शाम लगभग छह बजे सेना के विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। यहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका औपचारिक स्वागत करेंगे। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद, राष्ट्रपति मुर्मू सीधे लोकभवन जाएंगी, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी। 29 दिसंबर को सुबह 9.45 बजे लोकभवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी और वहां से जमशेदपुर रवाना होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू का विमान सोनारी एयरपोर्ट पर उतरेगा, जहां से वे सड़क मार्ग से जमशेदपुर के करनडीह स्थित जाहेरथान (आदिवासियों का पूजा स्थल) पहुंचकर शीश नवाएंगी। इसके बाद, वे संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव रवीन्द्रनाथ मुर्मू के अनुसार, राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में मंच से ओलचिकी लिपि के संरक्षण, संवर्द्धन और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 12 व्यक्तियों को सम्मानित करेंगी।

कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मंच साझा करेंगे। इस समारोह में देशभर से करीब 800 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद, उसी दिन राष्ट्रपति मुर्मू जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में आयोजित 15वें दीक्षा समारोह को भी संबोधित करेंगी। दोनों कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद, राष्ट्रपति शाम साढ़े चार बजे रांची लौट आएंगी और लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

30 दिसंबर को तय कार्यक्रम के तहत, राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9.45 बजे लोकभवन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से उनका विशेष विमान छत्तीसगढ़ के जसपुर के लिए उड़ान भरेगा। जसपुर से राष्ट्रपति सड़क मार्ग से लगभग 20–25 किलोमीटर की दूरी तय कर झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत माझाटोली स्थित पंखराज साहेब कार्तिक उरांव चौक पहुंचेंगी। यहां वे महान आदिवासी नेता कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और इसके बाद अंतरराज्यीय जनसंस्कृति समागम ‘कार्तिक जतरा’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद, राष्ट्रपति अपराह्न 2.45 बजे जसपुर से उड़ान भरकर रांची पहुंचेंगी और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू के प्रवास को लेकर लोकभवन में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजभवन परिसर की चारदीवारी को पारंपरिक सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति भवन की एक टीम पहले ही रांची पहुंच चुकी है। दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू कुछ गणमान्य व्यक्तियों से शिष्टाचार मुलाकात भी कर सकती हैं, हालांकि रांची में उनका कोई सार्वजनिक कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह आदिवासी संस्कृति के प्रति सम्मान और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह यात्रा न केवल राज्य के लोगों के लिए प्रेरणादायक होगी, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और विविधता के प्रतीक के रूप में भी देखी जा सकती है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राष्ट्रपति मुर्मू का झारखंड दौरा कब है?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा 28 से 30 दिसंबर तक है।
वे किस-किस कार्यक्रम में शामिल होंगी?
वे जमशेदपुर में ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह और गुमला में कार्तिक जतरा समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति का स्वागत कौन करेगा?
उनका स्वागत राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।
कितने प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है?
इस समारोह में लगभग 800 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम कहाँ होगा?
राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम लोकभवन में होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 1 साल पहले