शिवसेना नेता शाइना एनसी का राज ठाकरे को जवाब: 'सरकार निर्णय लेने में सक्षम'

Click to start listening
शिवसेना नेता शाइना एनसी का राज ठाकरे को जवाब: 'सरकार निर्णय लेने में सक्षम'

सारांश

शिवसेना की नेता शाइना एनसी ने मिडिल ईस्ट पर राज ठाकरे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि सरकार को अपने बलबूते पर निर्णय लेने में सक्षम होना चाहिए। यह मुद्दा राजनीतिक चर्चाओं में गर्मी ला सकता है।

Key Takeaways

  • शाइना एनसी ने सरकार के आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।
  • ईरान के साथ भारत के व्यापारिक संबंधों का महत्व बताया।
  • संसद में चर्चा की जगह हंगामे पर चिंता व्यक्त की।

मुंबई, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने मिडिल ईस्ट पर राज ठाकरे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को भारत सरकार पर भरोसा दिखाना चाहिए। सरकार अपने बलबूते पर निर्णय लेने में सक्षम है।

राज ठाकरे ने अपने बयान में कहा था कि भारत को ईरान का समर्थन करना चाहिए था। राष्ट्र प्रेस से बातचीत में शाइना एनसी ने उत्तर देते हुए कहा, "सरकार को राज ठाकरे की सलाह पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। लेकिन जो दिशा-निर्देश दे रहे हैं, उन्हें सरकार पर भरोसा दिखाना चाहिए।"

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा यह माना है कि हमारा ईरान के साथ एक व्यापारिक संबंध ही नहीं, बल्कि एक गहरा रिश्ता भी है। भारत का ईरान के साथ बासमती चावल निर्यात और चाबहार पोर्ट के संबंध में संवाद रहा है।

इस बीच, शाइना एनसी ने शशि थरूर के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा कि संसद का उपयोग हंगामा करने के लिए नहीं, बल्कि चर्चा और बहस के लिए होना चाहिए।

उन्होंने कहा, "शशि थरूर सही कह रहे हैं। संसद का उद्देश्य चर्चा करना है। शशि थरूर से प्रेरित होकर कई कांग्रेस नेता भी अपनी बात रखना चाहते हैं। हालांकि, उनमें से कुछ में हिम्मत है और कुछ में नहीं। पर सच्चाई यह है कि कांग्रेस की नैया डूब चुकी है।"

सीएम योगी के 'रामराज्य' वाले बयान पर शाइना एनसी ने कहा, "भारत में रामराज्य है। यहां आस्था और विश्वास है। इसलिए यहां युद्ध नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और विश्वास है।"

नोरा फतेही के गाने पर उठे विवाद पर उन्होंने कहा, "बॉलीवुड को जिम्मेदार रहना चाहिए। भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट या पॉक्सो एक्ट का यही काम है कि समाज में सही संदेश जाए। जहां गलत दृश्य या शब्दों का प्रयोग होता है, हमें सोचना चाहिए कि हम युवाओं को क्या सीख दे रहे हैं। हमारी संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखना है, तो राष्ट्रीय महिला आयोग को अपना कार्य करने दीजिए।"

Point of View

बल्कि यह भी दर्शाया है कि सरकार को अपने निर्णयों में आत्मनिर्भर होना चाहिए। यह बयान निश्चित रूप से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनेगा।
NationPress
20/03/2026

Frequently Asked Questions

शाइना एनसी ने राज ठाकरे के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
शाइना एनसी ने कहा कि राज ठाकरे को सरकार पर भरोसा दिखाना चाहिए और सरकार अपने बलबूते पर निर्णय लेने में सक्षम है।
क्या शाइना एनसी ने प्रधानमंत्री मोदी के ईरान संबंधों पर कुछ कहा?
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा ईरान के साथ हमारे गहरे रिश्ते को महत्व दिया है।
शशि थरूर के बयान पर शाइना एनसी का क्या मत है?
शाइना एनसी ने शशि थरूर के बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने संसद के हंगामे के बजाय चर्चा की आवश्यकता पर बल दिया।
Nation Press