28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सुवेंदु अधिकारी ने दो सीटों से चुनाव लड़ने के संभावित फैसले पर दी प्रतिक्रिया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सुवेंदु अधिकारी ने दो सीटों से चुनाव लड़ने के संभावित फैसले पर दी प्रतिक्रिया

सारांश

कोलकाता, 15 मार्च। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आगामी विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ने की अपनी संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह भाजपा का कार्यकर्ता हैं और पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसे स्वीकार करेंगे।

मुख्य बातें

सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा में सामूहिक निर्णय प्रक्रिया की बात की।
उनकी व्यक्तिगत पसंद नंदीग्राम सीट है।
भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी की चुनौती अधिक हो सकती है।
आगामी चुनाव में 47,111 मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
चुनाव प्रचार में ममता बनर्जी को समय प्रबंधन की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

कोलकाता, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ने के संबंध में कहा कि मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं और पार्टी का जो भी निर्णय होगा, उसे मैं स्वीकार करूंगा।

इन दो सीटों में से एक सीट पूर्व मिदनापुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट हो सकती है, जहां से सुवेंदु अधिकारी पहले भी दो बार विधायक रह चुके हैं।

उन्होंने 2016 से 2021 तक तृणमूल कांग्रेस से और 2021 से अब तक भाजपा से इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है। दूसरी संभावित सीट कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट बताई जा रही है, जहाँ से वर्तमान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधायक हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने न तो इस संभावना से इनकार किया और न ही इसकी पुष्टि की।

उन्होंने कहा, “भाजपा में सभी फैसले सामूहिक रूप से लिए जाते हैं। उम्मीदवारों का चयन भी इसी प्रक्रिया से होता है। यह भी संभव है कि पार्टी मुझे इस बार चुनाव लड़ने के लिए कहे या न कहे। मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं और जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार करूंगा।”

हालाँकि उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत पसंद नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की है। उन्होंने कहा, “नंदीग्राम मेरी पहली पसंद है। अगर पार्टी नेतृत्व मुझे किसी दूसरी सीट से भी चुनाव लड़ने को कहता है, तो मैं इस पर जरूर विचार करूंगा।”

2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से चुनाव जीतकर तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार और मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था।

इसके बाद ममता बनर्जी ने उपचुनाव में भवानीपुर सीट से जीत हासिल की और तीसरी बार मुख्यमंत्री बनीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार भवानीपुर सीट ममता बनर्जी के लिए पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

28 फरवरी को जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार इस क्षेत्र में 47,111 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और 14,154 मतदाताओं के मामले फिलहाल न्यायिक प्रक्रिया में हैं।

ऐसे में अगर सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर से भी चुनाव लड़ते हैं, तो यह भाजपा की एक रणनीतिक चाल हो सकती है। इससे चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी को भवानीपुर में ज्यादा समय देना पड़ सकता है और राज्य के अन्य हिस्सों में प्रचार के लिए उनका समय कम हो सकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन भवानीपुर की चुनौती भी अनदेखी नहीं की जा सकती।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव लड़ने के लिए कौन सी सीटों का उल्लेख किया?
उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर सीटों का उल्लेख किया है।
सुवेंदु अधिकारी की पार्टी कौन सी है?
सुवेंदु अधिकारी भाजपा के सदस्य हैं।
क्या सुवेंदु अधिकारी ने किसी सीट से चुनाव लड़ने की पुष्टि की?
नहीं, उन्होंने इस संभावना की पुष्टि या इनकार नहीं किया है।
भवानीपुर सीट पर कौन विधायक हैं?
भवानीपुर सीट पर वर्तमान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधायक हैं।
कब के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट जीती थी?
उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट जीती थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले