4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 विश्व कप: काशी में क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन-पूजन, भारत की जीत की कामना

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 विश्व कप: काशी में क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन-पूजन, भारत की जीत की कामना

सारांश

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होने जा रहा है। काशी में क्रिकेट प्रेमियों ने अस्सी घाट पर हवन कर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की। जानिए इस विशेष मौके पर क्या हुआ।

मुख्य बातें

टी20 विश्व कप फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
काशी में क्रिकेट प्रेमियों ने हवन कर भारतीय टीम के लिए प्रार्थना की।
मौसम साफ रहने की उम्मीद है, बारिश का खतरा नहीं।
भारतीय और न्यूजीलैंड की टीमों में कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

वाराणसी, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 विश्व कप 2026 का अंतिम मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मैच को लेकर देश के हर हिस्से में खुशी का माहौल है और लोग जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी सिलसिले में धर्मनगरी काशी में क्रिकेट प्रेमियों ने अस्सी घाट पर हवन कर भारतीय टीम की जीत की कामना की। इस अवसर पर क्रिकेट प्रेमी तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे थे।

एक क्रिकेट समर्थक ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक महत्वपूर्ण मैच है। भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अस्सी घाट पर विशेष हवन किया गया है ताकि हमारी टीम विश्व कप जीत सके। हमने प्रार्थना की कि भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करें और विश्व कप हमारे देश में लाएं।"

दूसरे क्रिकेट प्रेमी ने कहा, "भारतीय टीम इस बार शानदार खेल रही है। मैं चाहता हूं कि वे इसी तरह खेलते रहें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं। हम भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और जीत के लिए हवन-पूजन कर रहे हैं।"

वहीं, एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले में बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड टीम: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉन्वे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह खेल के प्रति एकजुटता का प्रतीक भी है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 विश्व कप का फाइनल कब है?
टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल आज, 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
हवन-पूजन का आयोजन किसने किया?
काशी में क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए अस्सी घाट पर हवन-पूजन का आयोजन किया।
मौसम का हाल क्या है?
अहमदाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है, मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
भारतीय टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं?
भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, और अन्य शामिल हैं।
न्यूजीलैंड टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं?
न्यूजीलैंड टीम में टिम सेफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, और अन्य शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले