9 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

तेजस्वी यादव ने अमित शाह के घुसपैठिये बयान पर उठाए सवाल, '21 साल से एनडीए की सरकार, इसे रोकना था उनकी जिम्मेदारी'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
तेजस्वी यादव ने अमित शाह के घुसपैठिये बयान पर उठाए सवाल, '21 साल से एनडीए की सरकार, इसे रोकना था उनकी जिम्मेदारी'

सारांश

तेजस्वी यादव ने अमित शाह के घुसपैठिये को लेकर दिए गए बयान को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 21 वर्षों से एनडीए की सरकार है, फिर भी घुसपैठ को रोकने में विफल रही।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव ने अमित शाह के बयान पर सवाल उठाए।
बिहार में 21 सालों से एनडीए की सरकार है।
घुसपैठियों की पहचान पर केंद्र सरकार का संकल्प।

पटना, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घुसपैठिये को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रश्न उठाए हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पिछले 21 वर्षों से इनकी सरकार है। केंद्र में भी इनकी सरकार है। फिर भी वे घुसपैठियों की बात कर रहे हैं। यदि बिहार में घुसपैठ हो रही है, तो इसे रोकना उनकी जिम्मेदारी थी, जो सरकार ने सही तरीके से नहीं निभाई।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग ने बिहार में एसआईआर किया, तो सर्वोच्च न्यायालय में दिए हलफनामा में कहा गया कि बिहार में कहीं भी घुसपैठिये नहीं हैं। फिर भी जब चुनाव का समय आता है, तो ये लोग ऐसे निरर्थक मुद्दों पर चर्चा करते हैं। भाजपा आपस में विवाद खड़ा करने का कार्य कर रही है।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार से तीन दिनों के बिहार दौरे पर हैं। गुरुवार को वे अररिया पहुंचे और बॉर्डर आउट पोस्ट्स 'लेटी' व 'इंदरवा' का उद्घाटन एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के विभिन्न कार्यों के ई-लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि सीमा के 10 किलोमीटर के भीतर जितने भी अवैध अतिक्रमण हैं, उन सभी को इस अभियान के तहत ध्वस्त किया जाएगा। साथ ही घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें भारत से बाहर भेजने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हम हर एक घुसपैठिए को भारत की भूमि से चुन-चुन कर बाहर निकाल देंगे। यह केवल चुनावी वादा नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार का संकल्प है। अब यह सिर्फ एक वादा नहीं है, हम जल्द ही इसे कार्यान्वित करने जा रहे हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएजी की रिपोर्ट को लेकर कहा कि आवास योजना में 24 घंटे में आवास तैयार हो गया। सबसे बड़ा घोटाला खजाने की चोरी है। सदन में हमारे विधायकों ने भी इस पर चर्चा की, लेकिन सरकार ने कोई उत्तर नहीं दिया।

राजद नेता ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि जो भी उम्मीदवार होगा, हम चुनाव लड़ेंगे और जीत भी हासिल करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां विपक्ष सरकार की जिम्मेदारियों पर सवाल उठाने का प्रयास कर रहा है। घुसपैठ का मुद्दा स्थानीय सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
9 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव ने किस मुद्दे पर सवाल उठाए?
तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठियों पर दिए गए बयान पर सवाल उठाए हैं।
अमित शाह का बिहार दौरा कब शुरू हुआ?
अमित शाह का बिहार दौरा बुधवार से शुरू हुआ है।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर क्या आरोप लगाया?
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने घुसपैठ को रोकने में विफलता दिखाई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले