उत्तम नगर हत्याकांड: बुलडोजर कार्रवाई पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

Click to start listening
उत्तम नगर हत्याकांड: बुलडोजर कार्रवाई पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

सारांश

दिल्ली के उत्तमनगर में होली के दिन हुई तरुण की हत्या के मामले में अब आरोपी की मां ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। आज मामले की सुनवाई होने वाली है।

Key Takeaways

  • उत्तमनगर में हुई तरुण की हत्या ने पूरे क्षेत्र में तनाव पैदा किया है।
  • आरोपी की मां ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
  • प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है।
  • पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • घटना के बाद इलाके में प्रदर्शन और तनाव बढ़ गया है।

नई दिल्ली, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली के उत्तमनगर क्षेत्र में होली के दिन हुई तरुण की हत्या के मामले में प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की थी। अब, इस मामले में आरोपी के परिजन दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं। दिल्ली हाईकोर्ट आज मामले की सुनवाई करेगा।

दिल्ली हाईकोर्ट में आरोपी की मां ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता के वकील का कहना है कि सह-आरोपी का घर गिरा दिया गया है और उनके घर को भी गिराने की आशंका है।

ज्ञात रहे कि 8 मार्च को आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी, जबकि 9 मार्च को तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं में सायरा, शरीफ और सलमा शामिल थीं। पुलिस ने इस हत्याकांड में पहले ही एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना होली के दिन उत्तमनगर की जेजे कॉलोनी में हुई।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि 11 वर्षीय बच्ची अपनी छत पर होली खेल रही थी। इसी दौरान उसकी ओर से फेंका गया एक गुब्बारा नीचे गिर गया और वहां से गुजर रही एक मुस्लिम महिला पर रंग के छींटे पड़ गए। बच्ची के परिजनों ने बताया कि उन्होंने महिला से तुरंत माफी मांग ली थी। इसके बावजूद महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया, जिसके बाद उसके परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए।

आरोप है कि उन लोगों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों व पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

तरुण की मौत के बाद शुक्रवार को इलाके में तनाव काफी बढ़ गया। हिंदू संगठनों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। तनाव को देखते हुए इलाके की कई दुकानों को एहतियातन बंद रखा गया।

दिल्ली प्रशासन ने मामले में कड़ी कार्रवाई की है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी धरपकड़ में जुटी है।

Point of View

बल्कि यह सामाजिक तनाव और प्रशासनिक निर्णयों पर भी सवाल उठाता है। दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई से यह साफ होगा कि क्या प्रशासन ने सही कदम उठाया है या नहीं।
NationPress
11/03/2026

Frequently Asked Questions

उत्तम नगर हत्याकांड क्या है?
यह घटना होली के दिन उत्तमनगर में हुई थी, जहां तरुण कुमार की हत्या कर दी गई।
बुलडोजर कार्रवाई का क्या कारण था?
प्रशासन ने हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर बुलडोजर चलाया।
दिल्ली हाईकोर्ट कब सुनवाई करेगा?
दिल्ली हाईकोर्ट आज इस मामले की सुनवाई करेगा।
क्या पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?
हाँ, इस मामले में पहले ही एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या घटनास्थल पर तनाव है?
हाँ, तरुण की हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और प्रदर्शन हुए हैं।
Nation Press