एलिसा हीली: हमारी टीम ने शानदार चेज किया, प्रदर्शन से बेहद खुश हूं

Click to start listening
एलिसा हीली: हमारी टीम ने शानदार चेज किया, प्रदर्शन से बेहद खुश हूं

सारांश

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को दूसरे वनडे में 5 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। कप्तान एलिसा हीली ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की और आगामी मैच में भी इसी तरह प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Key Takeaways

  • ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया।
  • कप्तान एलिसा हीली ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की।
  • फोएबे लिचफील्ड और जॉर्जिया वॉल की बेहतरीन पारियां रहीं।
  • भारतीय टीम ने 251 रन बनाए, जिसमें हरमनप्रीत कौर ने 54 रन बनाए।
  • आगामी मैच 1 मार्च को खेला जाएगा।

होबार्ट, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत को दूसरे वनडे मैच में 5 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत द्वारा निर्धारित 252 रनों के लक्ष्य को केवल 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आईं।

कप्तान हीली ने वनडे श्रृंखला जीतने के बाद टीम के प्रदर्शन की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा, "मैं इस नतीजे से सच में बहुत खुश हूं। जैसे मैंने पिछले मैच में कहा था, हमने शानदार तरीके से रनों का पीछा किया था। इस मैच में हमारा प्रदर्शन और भी अद्भुत रहा। हमने कमाल का चेज किया। भारतीय टीम ने इस मैच में अपेक्षाकृत कम स्कोर बनाया, जो औसत स्कोर से भी कम था।"

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 250 रनों तक ही सीमित रखा, जिससे हमें पहली पारी के बाद ही बढ़त मिल गई थी।

उन्होंने कहा, "इस तरह की विकेट पर विपक्षी टीम को सिर्फ 250 रनों पर रोककर हमारी गेंदबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हम पहली पारी के बाद मजबूत स्थिति में थे।"

कप्तान हीली ने फोएबे लिचफील्ड की शानदार पारी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि लिचफील्ड ने जिस तरह से क्रीज पर आकर मोर्चा संभाला, वो अद्वितीय था। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रृंखला के तीसरे और अंतिम वनडे में भी टीम इसी तरह का प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला का तीसरा वनडे मुकाबला रविवार (1 मार्च) को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम से मिले 252 रनों के लक्ष्य को 36.1 ओवर में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से जॉर्जिया वॉल ने शानदार बल्लेबाजी की, उन्होंने 82 गेंदों में 13 चौके और 1 सिक्स की मदद से 101 रन बनाए। वहीं, लिचफील्ड ने 62 गेंदों में 80 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 251 रनहरमनप्रीत कौर ने 54 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि प्रतिका रावल ने 52 रन बनाए। हालांकि, इन दोनों को छोड़कर भारतीय टीम की अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाईं। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग ने दो-दो विकेट लिए।

Point of View

और गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को प्रभावी तरीके से रोकने में सफलता पाई। यह जीत सीरीज में उनकी बढ़त को और मजबूत बनाती है।
NationPress
28/02/2026

Frequently Asked Questions

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को कितने विकेट से हराया?
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हराया।
कप्तान एलिसा हीली ने किस पारी की तारीफ की?
कप्तान एलिसा हीली ने फोएबे लिचफील्ड की पारी की तारीफ की।
भारतीय टीम ने कितने रन बनाए?
भारतीय टीम ने 251 रन बनाए।
सीरीज का अगला मैच कब है?
सीरीज का अगला मैच 1 मार्च को खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत का स्कोर किस ओवर में हासिल किया?
ऑस्ट्रेलिया ने 36.1 ओवर में भारत का स्कोर हासिल किया।
Nation Press